-1761931447273.webp)
शादी ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं दुल्हन को मुंह दिखाई में क्या दें, इस चीज को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी अपने घर में होने वाली शादी के दौरान दुल्हन को मुंह दिखाई में कुछ देना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट झुमकी डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप बहुरानी को मुंह दिखाई में देकर उसे खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
आप अपनी बहू की मुंह दिखाई की रसम में उसे इस तरह की खूबसूरत 3 लेयर झुमकी डिजाइन भी दे सकती हैं। इस तरह की डिजाइनर झुमकियां इन दिनों काफी चलन में हैं और यह डिजाइन आपकी बहु को भी बहुत पसंद आएंगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
आप अपनी बहू की मुंह दिखाई की रसम में उसे इस तरह की खूबसूरत डिजाइनर झुमकी भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसे आप सुनार क यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस तरह की झुमकी आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

अगर आपके घर पर भी नई दुल्हन आई है और आप नई नवेली दुल्हन को मुंह दिखाई के दौरान कुछ देना चाहती हैं, तो अब आप उसे इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड बालियां झुमकी गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के झुमके डिजाइंस बहु रानी को बहुत पसंद आएंगे और वह इसे अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह की झुमकी डिजाइन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं।

यही नहीं अगर आपके घर पर अभी-अभी शादी हुई है और नई नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रसम है, तो आप इस रस्म के दौरान नई दुल्हन को गिफ्ट में इस तरह की मोर डिजाइन गोल्ड प्लेटेड झुमकी दे सकती हैं। ऐसी झुमकी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी बहू को भी बहुत पसंद आएगी। इस तरह की डिजाइन को आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Earring Designs: इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये इयररिंग्स, देखें डिजाइंस
आप चाहे तो अपनी बहू की मुंह दिखाई की रसम में उसे इस तरह की खूबसूरत बेल शेप्ड ड्राप झुमकी भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसी झुमकी डिजाइन को देखकर आपकी बहु खुश हो जाएगी और वह इसे पहनकर अपनी खूबसूरती को भी बड़ा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन को आप सुनार के यहां बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। ऐसी झुमकी आपकी बहू के चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

अगर आप अपनी नई नवेली दुल्हन को मुंह दिखाई के दौरान कुछ देना चाहते हैं, तो अब आप उसे इस तरह की खूबसूरत डोम शेप झुमकी डिजाइन गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसी झुमकी डिजाइन इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी बहू को भी बहुत पसंद आएगी साथ ही इस तरह की झुमकी को आपकी बहु किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
-1761933119705.jpg)
यह भी पढ़ें: Gold Sui Dhaga Earrings: महिलाएं जरूर ट्राई करें ये सुई धागा की नई डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - meesho/RasiCovering/SHIVANSH ENTERPRISEC/i9Solution/Chambal Micro jewellery/S K GOLD COVERING
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।