क्या आप भी अपने वॉर्डरोब में सूट-सलवार, लहंगा और कुर्ती का कलेक्शन रखना पसंद करती हैं? एथनिक लुक में हर महिला बेहद सुंदर लगती है। हर साल फैशन में कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता है। इस साल भी कुछ एथनिक लुक्स को बेहद पसंद किया गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस साल कौन से एथनिक लुक्स रहे ट्रेंड में।
एक जमाना था जब शर्ट केवल लड़के ही पहनते थे और वह भी पैंट के साथ, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब महिलाएं भी शर्ट पहनती हैं। शर्ट को भी कई तरह से स्टाइल किया जाने लगा है। क्या आपने कभी शर्ट के साथ लहंगा पहना है? अगर नहीं तो आपने इस साल के एथनिक ट्रेंड को मिस कर दिया। इस बार लहंगे के साथ शर्ट का स्टाइल जमकर फॉलो किया गया है।
कुर्तियां कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। इसे पहन हर लड़की बेहद खूबसूरत लगती है। खासतौर पर शॉर्ट कुर्ती देखने में काफी अच्छी लगती है। खास बात यह है कि इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। इस साल ए-लाइन कुर्ती को बेहद पसंद किया गया है। ए-लाइन कुर्ती यानि वह कुर्ती जो कमर से नीचे की ओर फ्लेर्ड होती है। कुछ लोग इसे अनारकली समझ लेते हैं। (शॉर्ट कुर्ती स्लीव्स डिजाइन्स)
इसे भी पढ़ें:विद्या बालन के लेटेस्ट एथनिक लुक्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
शरारा वापस से फैशन ट्रेंड में आ गया है। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा शरारा सूट ही बिके हैं। शरारा को अब केवल सूट के साथ ही नहीं बल्कि पेप्लम और क्रॉप टॉप के साथ भी पहना जाने लगा है। बॉलीवुड की डीवाज भी कई बार शरार सूट पहनें नजर आ चुकी हैं। (काफतान टॉप स्टाइलिंग टिप्स)
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में है दोस्त की शादी तो बेस्ट हैं ये 5 बॉलीवुड स्टाइल एथनिक आउटफिट्स
क्या आपने कभी काफतान पहना है?अगर नहीं तो शायद आप इस बार के फैशन ट्रेंड से अछूते रह गए। काफतान एक तरह की ड्रेस है,जो कमर से टाइट होती है और हाथों के साइड से खुली रहती है। हालांकि, अब महिलाएं इसके साथ सिगरेट पैंट पहनने लगी हैं। इस ड्रेस की खास बात यह है कि आप इसे कैजुअल से लेकर मीटिंग के लिए पहन सकती हैं।
रफल डिजाइन में ड्रेस और टॉप के साथ-साथ साड़ियां भी खूब पसंद की गई हैं। फैब्रिक का एक स्ट्रिप जब प्लेट्स में बदल जाती है तो इससे फ्रिल बनता है, जो रफल लाइन्स बनाता है। रफल साड़ी का फैशन ट्रेंड कर रहा है। केवल आम महिलाओं ने ही नहीं बल्कि यह कहा जा सकता है कि यह डिजाइन सेलेब्स का भी फेवरेट है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Mynta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।