लहंगा शादी में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है लेकिन, अगर आप करवा चौथ पर सेलेब्रिटी जैसा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो आप बंधानी प्रिंट लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। दरअसल, करवा जल्द ही करवा चौथ का त्योहार आने वाला है और इस मौके सुहागन महिलाएं पति के लिए व्रत रखती है। इसी के साथ महिलाएं इस मौके पर बेस्ट आउटफिट भी वियर करती हैं। वहीं अगर आप इस खास मौके पर सेलेब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं तो आप ये बंधानी प्रिंट लहंगे का चुनाव कर सकती हैं।
बंधानी ए - लाइन लहंगा
करवा चौथ के मौके पर इस तरह के करवा चौथ पर बंधानी ए - लाइन लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। यह बंधानी आर्ट सिल्क, चिनॉन फैब्रिक में है और इसके साथ जो दुपट्टा है वो बंधानी प्रिंट में है। इस तरह के लहंगे को आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से 2,000 से 3,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस बंधानी ए-लाइन लहंगा के साथ आप पर्ल वर्क ज्वेलरी साथ ही झुमके भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Alaya F Lehenga Designs: एक्ट्रेस के लहंगा लुक को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट, देखें तस्वीरें
बनारसी सिल्क बंधानी लहंगा
अगर आप सबसे अलग लुक चाहती हैं तो आप करवा चौथ के मौके इस तरह के बनारसी सिल्क बंधानी लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। ये लहंगा बनारसी सिल्क में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत जरी और एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। यह जरी बनारसी सिल्क बंधानी लहंगा स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है और इस तरह के लहंगे को आप 5,000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ हैवी वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी बंधानी लहंगा
अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी लहंगा का भी चुनाव कर सकती हैं। ये लहंगा बंधानी प्रिंट फ्लोरल पैटर्न में है और इसमें एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इस लहंगे को आप 3,000 से 5000 रुपये की कीमत में खरीद सकती है।
इस फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी बंधानी लहंगे के साथ मिरर वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Lehenga Designs: डांडिया नाइट्स पर नजर आएंगी सबसे अलग, जब वियर करेंगी ये मल्टी कलर लहंगा
अगर आपको लहंगे के ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:rajwadi, aishwaryadesignstudio, globusfashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों