नवरात्रि का त्योहार आने वाला है और इस खास मौके पर कई सारी जगहों पर डांडिया नाइट्स का आयोजन होता हैं। इस डांडिया नाइट्स में शामिल होने के दौरान महिलाएं बेस्ट आउटफिट वियर करती हैं ताकि वो खूबसूरत नजर आएं। वहीं इस मौके पर पर अगर आप सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इन मल्टी कलर लहंगा का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के मल्टी कलर लहंगे में जहां आप सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।
मिरर वर्क लहंगा
डांडिया नाइट्स के मौके पर इस तरह का मल्टी कलर लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे में मिरर वर्क किया हुआ है साथ ही ये जॉर्जेट फैब्रिक में है। यह मिरर वर्क लहंगा डांडिया नाइट्स के मौके पर वियर करने के लिए बेस्ट है और इस लहंगे को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही ऑफलाइन भी आपको 2,000 से 5,000 रुपये में मिल जाएगा।
इस मिरर वर्क लहंगा के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
मल्टी-कलर्ड प्रिंटेड लहंगा
अगर अप डार्क कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के मल्टी-कलर्ड प्रिंटेड लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत मल्टी-कलर्ड प्रिंट डिजाइन बनाया गया है और यह लहंगा डांडिया नाइट्स के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है। इस लहंगे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 3,000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस लहंगे के साथ आप कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Fancy Neck Designs: सलवार-सूट लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे फैंसी दिखने वाले ये नेकलाइन
कट दाना वर्क लहंगा
इस कट दाना वर्क लहंगा भी आप डांडिया नाइट्स पर स्टाइल कर सकती हैं। इस लहंगे में कट दाना वर्क किया हुआ है साथ ही पर्ल डेटलिंग भी की गई है। इस लहंगे को आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफार्म से 3,000 से 6,000 रुपये में ले सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
थ्रेड वर्क लहंगा
इस तरह का थ्रेड वर्क लहंगा भी आप इस डांडिया इवेंट्स के दौरान वियर कर सकती हैं। इस तरह थ्रेड वर्क लहंगे में आप जहां बेहद खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा। यह लहंगा आपको 3,000 रुपये में खरीद सकती हैं साथ ही इस लहंगे के साथ आप ज्वेलरी में चोकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Gota Patti Sarees:पति के मन को भा जाएगा आपका करवा चौथ स्पेशल लुक , देखें गोटा पट्टी साड़ी की नई डिजाइंस
अगर आपको ये सूट नेकलाइन की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-perniaspopupshop, basantikekapde, koskii
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों