
शादी का सीजन एक बार फिर दस्तक देने वाला है और ऐसे में महिलाओं की सबसे पहली पसंद बन जाती है सिल्क की साड़ी। सिल्क साड़ी अपने आप में रॉयल और एलिगेंट होती है, लेकिन इसका असली चार्म तभी सामने आता है जब इसके साथ सही ज्वेलरी सेट चुना जाए। बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के ढेरों ऑप्शन मिल जाते हैं, मगर सिल्क साड़ी के साथ कौन-सा ज्वेलरी सेट ज्यादा क्लासी लगेगा, इसे लेकर महिलाएं अक्सर कन्फ्यूज रहती हैं।
इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट के कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस, जो सिल्क साड़ी के साथ पहनते ही आपके लुक को ग्रेसफुल और रॉयल बना देंगे। खास बात यह है कि ये ज्वेलरी सेट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे और शादी, रिसेप्शन या किसी भी खास फंक्शन में आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे।
सिल्क साड़ी के साथ अगर आप बड़े कुंदन और मोती वाले हार और मैचिंग इयररिंग्स पहनती हैं, तो आपको बहुत रॉयल एवं क्लासी लुक मिल जाता है, आप किसी भी कलर की सिल्क साड़ी के साथ इस तरह के आर्टिफिशियल कुंदन हार सेट पहन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है, कि इनसे आपका साड़ी लुक अच्छा बनता है और सभी के बीच आप आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।

सिल्क साड़ी के साथ आर्टिफिशियल गोल्डन चोकर सेट पहने जा सकते हैं। इससे गजब का लुक आता है। इसमें आपको बेहतरीन डिजाइंस भी मार्केट में मिल जाएंगे, जो आपक किसी भी रंग और वर्क वाली सिल्क साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के चोकर सेट में आपको हैवी और लाइटवेट दोनों ही मिल जाएंगे। इतना ही नहीं , 250 रुपये से इन चोकर सेट्स की प्राइस रेंज शुरू होगी और यह बढ़ते-बढ़ते 500 रुपये से भी ऊपर जा सकती है, मगर सिल्क साड़ी के साथ इस तरह के चोकर सेट वाकई बहुत ही अच्छे लगते हैं।

जड़ाऊ ज्वेलरी सेट भी सिल्क साड़ी के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। इस तरह के सेट में आपको हैवी और लाइटवेट सेट मिल जाएंगे। इनमें तरह-तरह का स्टोन वर्क किया गया होता है, जो आप अपनी साड़ी से मैच करा सकती हैं। आपने कितनी भी साधारण सिल्क साड़ी क्यों न पहनी हो, मगर आप इस तरह के हैवी जड़ऊ सेट अगर पहन लेती हैं, तो आपका लुक क्लासी दिखने लगता है।

कम उम्र की महिलाओं के लिए तो बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट में बहुत लेटेस्ट डिजाइंस वाले ज्वेलरी सेट आ रहे हैं। खासतौर पर आप अमेरिकन डायमंड वाले ज्वेलरी सेट खरीद सकती हैं। इसमें आपको कलरफुल जरकन का काम भी मिल जाएगा, जो आप अपनी साड़ी के रंग के साथ भी मैच करा सकती हैं। इन सेट्स में एक से बढ़कर एक पैटर्न देखने को मिलेंगे, जो आपके लुक को बेहतरीन बना देंगे।

साउथ इंडियन ऑक्सीडाइज ज्वेलरी सेट में भी आपको बहुत सारी वेराइटी मिल जाएंगी। इस तरह के ज्वेलरी सेट भी आपको सिल्क साड़ी में लाजवाब लुक देंगे। यह ज्वेलरी सेट दिखने में हैवी होते हैं, मगर पहनने में यह लाइटवेट ही रहते हैं। शादी ब्याह के अवसर पर इस तरह के ज्वेलरी सेट बहुत अच्छे लगते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप कितनी ही लाइटवेट सिल्क साड़ी पहन लें, मगर यह ज्वेलरी सेट आपके पूरे लुक को ग्रेसफुल बना देंगे।
यह भी पढ़ें- Temple Jewellery Set Designs: सिंपल सी साड़ी को पार्टी लुक देना है, तो कैरी करें ये ज्वेलरी सेट

तो अगर आने वाले शादी के सीजन में आपको भी किसी शादी का हिस्सा बनना है, तो आप ऊपर दिखाए गए ज्वेलरी सेट में से अपने लिए कोई एक चुन सकती हैं। सिल्क साड़ी के साथ इन ज्वेलरी सेट्स को क्लब करके आप बहुत अच्छा लुक पा सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो एक बार आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।