herzindagi
anshula card main

सोनम कपूर के बाद क्या अंशुला कपूर की होने वाली है शादी?

सोनम कपूर की शादी की रस्में पूरी होने के बाद क्या अब अगला नंबर अंशुला का है? आखिर क्या हुआ ऐसा कि अंशुला की जल्द शादी के चर्चे होने लगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-05-08, 23:45 IST

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बड़ी धूमधाम से हो गई। मुंबई के द लीला होटल में शाम का रिसेप्शन भी काफी भव्य रहा, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी शख्सीयतें शुमार हुईं। इस कपल की शादी सिख रीति रिवाज के साथ सोनम की मौसी कविता सिंह के घर पर हुई। इस मौके पर बड़ी-बड़ी शख्सीयतों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

दो साल तक रिलेशनशिप में रहे सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के साथ आखिरकार एक दूसरे के हो गए। सोनम की शादी से पहले होने वाली मेहंदी सेरेमनी में कैटरीना कैफ, रानी मुखर्जी, रेखा और वरुण धवन जैसे बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इसके बाद सोनम की कलीरे सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी के दौरान एक दिलचस्प बात सामने आई। सोनम की कजिन जहानवी कपूर खुद पर कलीरे गिरने से बच गईं लेकिन दूसरी बहन अंशुला कपूर खुद को इससे बचा नहीं पाईं। और अंशुला कपूर पर जब ये कलीरे गिरे तो उनके एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे। वह काफी फनी लग रही थीं।

anshula card in

अगर आप कलीरे के ट्रडीशन से वाकिफ नहीं हैं तो आपको बता दें कि कलीरे अगर किसी लड़की पर गिरते हैं तो माना जाता है कि अगला नंबर उसी का है। अब देखने वाली बात ये है कि अंशुला के भाई अर्जुन कपूर इस बात पर ध्यान दे रहे हैं या नहीं। 

टेलेंटेड अंशुला के होंगे हाथ पीले?

anshula card in

अंशुला अर्जुन कपूर की सगी बहन और बोनी कपूर की बेटी हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वह पढ़ाई में काफी अच्छी हैं और बचपन से ही वह नाटकों में दिलचस्पी लेती रही हैं। वह फिल्मी बैकग्राउंड से हैं और कई स्टेज नाटकों का हिस्सा रह चुकी हैं जैसे कि भागवत अजुकम, द नाइट ऑफ जनवरी सिक्सटींथ, ए मिडसमर मिडनाइट्स ड्रीम, ओडिपस, एक थाउसैंड करोड़ क्रेन्स। एक और दिलचस्प बात यह है कि वह गूगल में भी काम कर चुकी हैं। 

वैसे सोनम अपने दुल्हन वाले लाल लिबास में काफी खूबसूरत दिख रही थीं और शादी के दौरान की उनकी शरारत की तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं। आनंद आहूजा संग सात फेरे लेने के बाद सोनम कपूर तो सोनम कपूर आहूजा बन गईं, अब उनकी टैलेंटेड बहन अंशुला के हाथ जल्दी पीले होते दिखें तो कपूर फैमिली को सेलिब्रेशन का एक और बहाना मिल जाएगा। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।