आप देखेंगी तो पाएंगी कि हाल ही में पारंपारिक कपड़ों को काफी पसंद किया जा रहा है। आजकल कई तरह की चिकनकारी कुर्ती, पेनल्ड कुर्ती और लांग अनारकली कुर्ती महिलाओं द्वारा पसंद की जा रही है। इन्हीं कुर्तियों में से एक है गुजराती स्टाइल की अंगरखा कुर्ती, जो आजकल ट्रेंड में चल रही हैं। यह कुर्ती आपको शॉर्ट और लांग दोनों ही टाइप में मिल जाएंगी।
भारत में वेसटर्न आउटफिट चाहे कितने भी पसंद किए जाते हों लेकिन महिलाओं की खूबसूरती सबसे ज्यादा भारतीय परिधानों में ही उभर कर आती है। इसलिए आज हम आपको अंगरखा कुर्ती के कुछ ऐसे ही डिजाइन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आप बहुत ही सुंदर लगेंगी। इन्हें आप ऑफिस, पार्टी और आउटिंग के लिए भी कैरी कर सकती हैं।
जो फैशन बहुत पहले चलन में था आज फिर से उसे पसंद किया जा रहा है। आजकल हर तरह की कुर्ती को शरारा के साथ स्टाइल किया जा रहा है। ऐसे ही शरारा डिजाइन में से एक है शॉर्ट अंगरखा कुर्ती विद शरारा। आप इस सेट को इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें-लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स
इस प्यारी सी सफेद कलर की अंगरखा कुर्ती में किया गया चिकनकारी वर्क इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। आप इस कुर्ती को कई तरह से कैरी कर सकती हैं-
हम किसी भी कुर्ती को प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकते हैं। अंगरखा कुर्ती भी प्लाजो के साथ पहनी जा सकती है और यह बहुत अच्छा लुक भी देती है। आप इसे इन तरीकों से भी कैरी कर सकती है-
लड़कियों द्वारा सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली कुर्ती है शार्ट अंगरखा कुर्ती। इस कुर्ती में लड़कियों का बहुत अच्छा लुक आता है। आप इस शार्ट अंगरखा कुर्ती को इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें-क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?
हम इसी तरह फैशन से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- utsavfashion.com, amazon, saree.com, indiamart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।