ऑफिस से लेकर हर तरह के फंक्शन में छा जाने के लिए पहनें अंगरखा कुर्ती

ऑफिस या कीस पार्टी में शामिल होने के दौरान आप इस तरह के कुर्ती वियर कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
angrakha kurti

सूट के बाद कुर्ती कई सारे खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह आउटफिट जहां न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है तो वहीं इसमें आप खूबसूरत भी नजर आती है। लेकिन, अगर आप ऑफिस जा रही हैं या किसी फंक्शन में शामिल हो रही हैं तो आप अंगरखा कुर्ती वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अंगरखा कुर्ती दिखा रहे हैं जो आप ऑफिस से लेकर हर तरह के फंक्शन खूबसूरत नजर आने के लिए वियर कर सकती हैं।

सॉलिड अंगरखा कुर्ती

angrakha kurti (12)

अगर आप किसी फंक्शन में शामिल हो रही हैं तो आप इस तरह के सॉलिड अंगरखा कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत वर्क किया हुआ है साथ ही, इसमें बॉर्डर पर भी वर्क किया हुआ है। इस तरह की कुर्ती को आप कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती को प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इस आउटफिट के साथ झुमके वियर कर सकती हैं।

प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती

angrakha kurti (13)

ऑफिस में आप इस तरह की प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और न्यू नजर आएगा । साथ ही, फॉर्मल लुक पाने के लिए ये कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप कई सारे कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती के साथ आप पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही, फुटवियर में आप जूती वियर कर सकती हैं।

एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती

angrakha kurti (14)

शादी या किसी फंक्शन में आप इस तरह की कुर्ती भी वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है और इस कुर्ती में आपका लुक रॉयल नजर आएगा। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों पर 1,500 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इस कुर्ती के साथ आप हील्स साथ ही लॉन्ग इयरिंग्स वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Puff Sleeves Kurti: दिखना है खूबसूरत तो स्टाइल करें पफ स्लीव्स कुर्ती, ऐसे करवाएं डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: tatacliq,myntra, amazon, bhamadesigns
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP