Suit Designs For Ananya Pandey: एथनिक आउटफिट पहनना हम सभी को पसंद होता है। कोई अपने लिए साड़ी खरीदता है तो कोई सूट की शॉपिंग करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक चेंज हो जाता है। वहीं कई सारे लोग फैब्रिक खरीदकर अपने लिए कपड़े तैयार करते हैं। लेकिन आप अगर अनन्या पांडे के इन सूट डिजाइंस को देख लेंगी, तो इंटरनेट पर सूट सर्च नहीं करेंगी। इन्हीं डिजाइंस के सूट को तैयार करवाएंगी। चलिए आपको दिखाते हैं, किस तरह के सूट को आप अनन्या पांडे की तरह वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट वेलवेट सूट
View this post on Instagram
हाल ही में एक इवेंट में अनन्या पांडे एथनिक लुक में नजर आईं। इसके लिए उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वेलवेट सूट को स्टाइल किया। सूट काफी सुंदर लग रहा था। कलर भी उन्होंने गर्मी के हिसाब से चूज किया। इसमें जो नेकलाइन बनाई गई। उसे वी डिजाइन में क्रिएट किया गया। आप भी इस तरह के कट स्लीव्स सूट को स्टाइल कर सकती हैं। कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करवाएंगी तो फिटिंग ज्यादा अच्छी आएगी। इस तरह के सूट के लिए आपको वेलवेट का कपड़ा लेना है। चुन्नी के लिए आप साटन कपड़ा खरीद सकती हैं।
अनन्या का शरारा सूट लुक
शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में आप अनन्या के इस शरारा लुक को ट्राई कर सकती हैं। लेमन कलर के इस शरारा में गोटा पट्टी वर्क किया गया है, जो अच्छा लग रहा है। वहीं चुन्नी और नीचे का शरारा गोटा पट्टी से तैयार किया गया है। इस शरारा सूट से पूरा सूट हैवी लग रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट ऑप्शन आपको रेडीमेड कई सारे मिल जाएंगे, जिससे लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: अनारकली सूट के लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें आप त्योहारों में कर सकती हैं कैरी
अनन्या का अनारकली सूट लुक
अगर आपको सिंपल अनारकली जिसमें ज्यादा कलियां नहीं होती हैं, वो पहनना पसंद है तो इसके लिए आप अनन्या के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ऑरेंज कलर के सूट को वियर किया है, जिसे सिल्क कपड़े से तैयार किया गया है। इसमें जो बाजू का डिजाइन है उसमें कट अच्छा बनाया गया है। चुन्नी नेट की दी गई है। पूरा लुक अच्छा लग रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर लगेंगी। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 2,000 में मिल जाएंगे।
अनन्या पांडे के ये सूट लुक यूनिक भी हैं और आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं। इससे आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, सबसे अलग लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: कलीदार अनारकली के साथ स्टाइल करें ये एक्सेसरीज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों