herzindagi
know about gender neutral clothing in hindi

Pride Month: जानें क्या है जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग

जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग से न केवल सस्टेनेबिलिटी बढ़ती है, बल्कि यह बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने का भी एक तरीका है। 
Editorial
Updated:- 2023-06-02, 18:59 IST

ऐसा कहा जाता है कि फैशन रीपिट किया जाता है। यानी जो कपड़े आज फैशन ट्रेंड का हिस्सा हैं, वहीं दस साल बाद भी हो सकते हैं। फैशन की परिभाषा हम सभी के लिए अलग-अलग होती है। ज्यादातर बार कपड़ों को जेंडर दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आजकल जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग टर्म का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। क्या आप इसका मतलब जानते हैं। प्राइड मंथ की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में कपड़ों को लेकर बात जरूर की जाती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग के असल मायने से लेकर इसका समाज पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्या है जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग

what is gender neutral clothing in hindi

नई जनरेशन के बीच में जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग काफी पॉपुलर हो रहा है। इसका मतलब ऐसे कपड़ों से हैं, जिन्हें बिना किसी खास रंग और टेक्सचर के डिजाइन किया जाता है। यह ऐसे कपड़े होते हैं, जो हर बॉडी टाइप पर सूट करते हैं। इस फैशन में जेंडर शामिल नहीं होता है। इसे यूनिसेक्स क्लोथिंग भी कहा जा सकता है। यूनिसेक्स शब्द पहली बार साल 1960 में हुआ था, लेकिन विक्टोरियन ड्रेस रिफॉर्म के रूप में यूनिसेक्स क्लोथिंग लेट 90 में शुरू हुआ था।

सस्टेनेबल फैशन

जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग केवल फैशन ट्रेंड नहीं है, बल्कि इसे रेवोल्यूशन के रूप में भी देखा जा सकता है। सस्टेनेबल फैशन के बारे में आपने जरूर सुना होगा? यह कहना गलत नहीं होगा कि यूनिसेक्स क्लोथिंग भी सस्टेनेबिलिटी का एक उदाहरण है, क्योंकि इसमें मार्केट को रिब्रांड करने की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें:Plus Size Fashion : प्लस साइज महिलाएं इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो दिखेंगी स्टाइलिश

बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा

यह कहना गलत नहीं होगा कि जेंडर न्यूट्रल बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है। यह फैशन 'डिजायरेबल' की सोच को दूर करता है और प्लज और पतले बॉडी साइज को नॉर्मलाइज करता है। हर स्टाइल हर साइज में उपलब्ध है। फैशन और स्टाइल सभी के लिए अवलेबल है। इसमें कोई साइज मायने नहीं रखता है। (पतला दिखने के लिए हैक्स)

इसे भी पढ़ें:पतली महिलाएं इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो, पाएं स्टनिंग लुक

पसंद चुनने में करता है मदद

what is body positivitजेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग उस समाज और कंडीशनिंग से एक कदम दूर है जिन्होंने बमें बताया है कि पतली लड़कियों पर फिटिंग वाले कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं। लड़को को पिंक कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। वहीं, प्लज साइज लोगों पर लूज कपड़े सूट करते हैं। जेंडर न्यूट्रल कपड़े आपको अपनी पसंद चुनने में मदद करते हैं।

क्यों जरूरी है जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग

आपके दिमाग में भी यह ख्याल आया होगा कि क्यों जरूरी है जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग? इससे हमारे समाज में क्या बदल जाएगा? जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग बच्चों को उनके जेंडर के हिसाब से समाज द्वारा तय की गई अपेक्षाओं से फ्री करना है।

सोनम कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक अक्सर स्टार्स भी जेंडर न्यूट्रल कपड़े पहनें नजर आ चुके हैं। ऐसे कई ब्रांड्स हैं जो जेंडर न्यूट्रल क्लोथिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत में भी यह मार्केट काफी ग्रो कर रही है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik.Com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।