आलिया भट्ट के इन इंडो-वेस्टर्न लुक्स से लें इंस्पिरेशन

आलिया भट्ट हमेशा अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके हर आउटफिट बेहद स्टनिंग होते हैं।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-04-14, 17:01 IST
alia bhatt best indo western look

आलिया भट्ट हमेशा अपने लुक्स से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक वह हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया के वॉर्डरोब में लंच डेट से लेकर शादी तक के लिए कई आउटफिट्स हैं। वह बेहद अच्छे से जानती हैं कि कब क्या पहनना है। आलिया के ट्रेडिशनल आउटफिट के अलावा इंडो-वेस्टर्न आउटफिट भी बेहद कमाल के हैं। अगर आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं तो आप आलिया से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं आलिया के बेस्ट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पर।

टॉप एंड स्कर्ट

top and skirt

आलिया इस इंडो-वेस्टर्न लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप किसी शादी में जा रही हैं तो इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं। इस फोटो में आलिया ने ऑफ व्हाइट टॉप के साथ लॉन्ग पीच कलर की स्कर्ट पहनी है। मैचिंग हैवी ईयरिंग्स और हाई पोनीटेल से उन्होनें अपने लुक को कंप्लीट किया है।

आप भी कुछ इसी तरह से आलिया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के पैर्टन और कलर्स में टॉप एंड स्कर्ट मिल जाएंगे। आप चाहें तो कलर कॉन्ट्रास्ट भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी स्टनिंग दिखेगा।

टिप्स: इस तरह के आउटफिट के साथ आप बन हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं। इस आउटफिट के साथ डार्क कलर की लिपस्टिक आपके लुक को बखूबी निखार देगी।

केप विद प्लाजो एंड टॉप

cape with plazo and top outfit

आजकल प्लाजो का फैशन ट्रेंड में है। ऐसे में आप आलिया की तरह केप विद प्लाजो एंड टॉप पहन सकती हैं। आलिया का यह इंडो-वेस्टर्न लुक बेहद अमेजिंग है। आप भी आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए प्रिटेंड टॉप और प्लाजो के साथ सिंपल कलर का केप पहन सकती हैं। इससे आपका लुक और भी गॉर्जियस दिखेगा।

टिप्स: आप चाहें तोएंब्रॉयडरी वाला केप भी पहन सकती हैं। इससे आपका लुक डिफरेंट लगेगा।

धोती स्टाइल सूट और पैंट

dhoti style pant suit

आलिया ने इस फोटो में धोती स्टाइल आउटफिट पहना है। पैंट के साथ धोती स्टाइल सूट में वह बेहद अमेजिंग लग रही हैं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के लिए यह बेस्ट लुक है। आलिया की तरह आप भी कुछ इसी तरह का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। हील्स, खुले बाल और लॉन्ग ईयरिंग्स से उन्होनें अपने लुक को कंप्लीट किया है। (इंडो-वेस्टर्न स्टाइल ड्रेस)

टिप्स: कुछ नया ट्राई करने के लिए आप पैंट की बजाय प्लाजो भी पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ सिंपल मेकअप करें।

इसे भी पढ़ें:आलिया भट्ट के इन ब्राइडल लुक्स से लें इंस्पिरेशन

फ्रिल साड़ी

frill saree outfit

क्या आपको साड़ी पहनना पसंद है। लेकिन क्या आप एक ही स्टाइल की साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं? कुछ नया ट्राई करने के लिए आपआलिया भट्ट की तरह ग्रीन एंड येलो प्रिंटेड फ्रिल साड़ी वियर कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ आलिया ने हैवी ईयरिंग्स और लाइट मेकअप किया है। अगर आपका किसी फंक्शन में जाने का प्लान है तो सिंपल प्रिटेंड फ्रिल साड़ी पहनें। इस तरह की साड़ी के साथ हील्स पहनना न भूलें। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप चाहें तो फ्रिल साड़ी के साथ बन भी बना सकती हैं।

टिप्स: फ्रिल साड़ी के साथ बेल्ट लगाएं। इससे आपको परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट करने के लिए यहां से लें आईडियाज

एसिमिट्रिकल धोती पैंट

dhoti pant outfit

आलिया का यह लुक बेहद स्टनिंग है। उन्होनेंएसिमिट्रिकल धोती पैंट के साथ टैसल्ड हेम कुर्ता पहना है। व्हाइट और ग्रे कलर का यह आउटफिट इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए एकदम बेस्ट है। बन और मैचिंग ईयरिंग्स के साथ हील्स पहनकर आलिया ने अपने लुक को परफेक्ट बनाया है। आप भी आलिया के इस इंडो-वेस्टर्न लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। (आलिया भट्ट बेस्ट एथनिक वियर)

टिप्स: इस तरह के आउटफिट के साथ आप पोनीटेल हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं। सिंपल मेकअप के साथ हैवी ईयरिंग्स पहनें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP