herzindagi
image

Ajrakh Lehenga Design: शादी-ब्‍याह में खूब पसंद क‍िए जा रहे अजरख लहंगे, देखें लेटेस्‍ट डि‍जाइन्‍स

Ajrakh Lehenga Design: शादी-ब्‍याह एक ऐसा मौका होता है जब हर कोई चाहता है कि‍ वो सबसे अलग और यूनि‍क द‍िखे। लड़क‍ियां और मह‍िलाएं तो खासतौर से अपने लुक का ध्‍यान रखती हैं। ऐसे में आप अजरख प्र‍िंट के लहंगे ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 18:06 IST

आजकल शादी-ब्‍याह के मौके पर हर कोई चाहता है क‍ि उसका लुक सबसे यून‍िक हो। लड़क‍ियां और मह‍िलाएं तो अपने गेटअप को लेकर काफी परेशान रहती हैं क‍ि ऐसा क्‍या पहना जाए ज‍िसमें वो सबसे अलग द‍िखें। ऐसे में आजकल अजरख लहंगे काफी पसंद क‍िए जा रहे हैं। ये लहंगे दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही अलग और खास भी लगते हैं। ब्राइट कलर्स, गहरे प्रिंट और ट्रेडिशनल टच की वजह से दुल्हन ही नहीं, बल्कि ब्राइड्समेड्स और शादी में आने वाली महिलाएं भी इन्हें पसंद कर रही हैं।

अजरख लहंगे ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बढ़िया मिक्स होते हैं, जो हर उम्र की महिलाओं पर जचते हैं। अगर आप शादी के लिए कुछ हटकर पहनना चाहती हैं, तो अजरख लहंगा एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन द‍िखाने जा रहे हैं।

रॉयल अजरख लहंगा

ajrakh lehnga design

ये मरून और अजरख प्रिंट का कॉम्बिनेशन बहुत ही रॉयल लग रहा है। लहंगे के नीचे वाले हिस्से पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क क‍िया गया है, जो इसे शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके साथ अजरख प्रिंट वाला दुपट्टा एक एथनिक और मॉडर्न टच दे रहा है। हैवी चोकर के साथ ये लुक आप पर बहुत ही शानदार लगेगा।

Image Credit- Pinterest (Aza Fashions - Global)

यह भी पढ़ें- Rajasthani Kada Payal Designs: मॉर्डन आउटफिट्स पर भी खूब जमेंगे ये राजस्थानी कड़ा पायल डिजाइंंस

हैवी लेक‍िन रॉयल लहंगा

ajrakh lehnga design (1)

ये क्रीम और मरून रंग का हैवी लहंगा बेहद शानदार और रॉयल लुक दे रहा है। इसके बॉर्डर पर की गई बारीक कारीगरी और हाथियों वाले डिजाइन इसे ट्रेड‍िशनल और यूनिक बनाने का काम कर रहे हैं। ये लहंगा दुल्हन या शादी के किसी खास फंक्शन के लिए परफेक्‍ट रहेगा। आप इस पर हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest (yasirkhan)

परफेक्‍ट है ये मल्‍टी कलर लहंगा

ajrakh lehnga design (2)

ये सफेद और मल्टीकलर लहंगे का डिजाइन बहुत ही वाइब्रेंट और खूबसूरत है। इसमें अजरख प्रिंट के साथ मिरर वर्क और बारीक रंगीन कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे फेस्टिव लुक दे रहा है। इसके साथ हैवी दुपट्टा और मिरर ज्वेलरी पहनकर आप किसी भी शादी या पार्टी में सबसे अलग और स्टाइलिश लग सकती हैं।

Image Credit- Pinterest (Nilam Meshram)

घेरदार ये लहंगा बेस्‍ट

ajrakh lehnga design (3)

ये रेड कलर का अजरख प्रिंट लहंगा काफी स्टाइलि‍श है। इसमें अलग-अलग पैटर्न वाली कलियों का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे घेरदार और अट्रैक्‍ट‍िव बना रहा है। लहंगे के बॉर्डर पर लगा गोल्डन गोटा वर्क इसे फेस्टिव लुक दे रहा है। कम ज्वेलरी के साथ आप इसे पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest (Hina Rizvi | Classy. Old Money Outfits)

यह भी पढ़ें- Lohri Jewellery Ideas: लोहड़ी पर पहनें ये यून‍िक डि‍जाइन की ज्वेलरी, हर कोई कहेगा चक दे फट्टे

बड़े अजरख मोटिफ्स वाला लहंगा

ajrakh lehnga design (4)

ये ब्राइट रेड और नेवी ब्लू लहंगे का डिजाइन आपको एक ट्रेड‍िशनल लुक तो देगा ही, साथ ही आप इसमें सबसे खूबसूरत भी लगेंगी। इसके ब्लाउज पर किया गया बारीक मिरर और थ्रेड वर्क इसे बहुत ही अट्रैक्‍ट‍िव बना रहा है। लहंगे के घेरे पर बड़े अजरख मोटिफ्स और ट्री प्रिंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो किसी भी शादी के ल‍िए एकदम परफेक्ट बना रहा है।

Image Credit- Pinterest (Rajwadi Valsad)

अजरख लहंगा क्या होता है और इसकी खासियत क्या है?

अजरख लहंगा अजरख प्रिंट वाले कपड़े से बनाया जाता है, जो आमतौर पर गुजरात और राजस्थान की ट्रेड‍िशनल कला से जुड़ा होता है। इसमें ज्योमैट्रिक डिजाइन, फूल-पत्तियों के पैटर्न और गहरे रंग जैसे नीला, लाल, काला और सफेद ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका हैंडप्रिंटेड और नेचुरल डाई से तैयार होना है।

तो अगर आप भी कुछ यून‍िक ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार शादी-ब्‍याह में ये लहंगा ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest (Its_sparkles and Rajwadi Valsad)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।