शादी के बाद हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्‍वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी है और दोनों ही अब जोधपुर से वापिस लौट चुके हैं। जोधपुर के एअरपोर्ट पर प्रियंका को शादी के बाद पहली बार शादीशुदा अवतार में देखा गया। 

After wedding priyanka chopra looks beautiful in sindoor and bridal chura

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) ने 2 दिसंबर को एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए हैं और अब दोनों ही अपनी शादी के रिसेप्‍शन की तैयारी में जुट गए हैं। प्रियंका और निक अपनी फैमिली के साथ 3 दिसंबर की सुबह जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को 3 दिसंबर की सुबह शादी के बाद पहली बार जोधपुर के एअरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ही साथ में बेहद रोमांटिक दिखाई दे रहे थे। प्रियंका भी एकदम नई नवेली दुल्‍हन की तरह नजर आ रही थीं। एअरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों को फैंस ने घेर लिया और शादी की बधाई देने लगे। प्रियंका और निक ने भी हाथ जोड़ कर सभी को धन्‍यवाद कहा।

After wedding priyanka chopra looks beautiful in sindoor and bridal chura

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का लुक

आमतौर पर हिंदू शादियों के बाद नई दुल्‍हन का जो रूप होता है प्रियंका का लुक भी वैसा ही था। हाथों में लाल चूड़ा और मेहंदी लगाए हुए और मांग में सिंदूर भरे हुए प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ रही थीं। प्रियंका ने वेस्‍टर्न की लगह खूबसूरत ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी यह साड़ी उन्‍होंने स्‍लीवलेस ब्‍लाउज के साथ पहनी थी। आपको बता दें कि शादी के लगभग सभी ईवेंट्स में प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन आउटफिट ही पहना है। जहां मेहंदी की रस्‍म में प्रियंका ने मल्‍टी कलर का अबूजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था वहीं संगीत के फंक्‍शन में प्रियंका ने गोल्‍डन और सिलवर कलर की साड़ी पहनी थी।

Read More:Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्‍ट ने दिए हिंट्स

After wedding priyanka chopra looks beautiful in sindoor and bridal chura

निका का लुक

वैसे तो निक जब से भारत आए हैं तब से वह इंडियन आउटफिट में ही नजर आ रहे हैं। कभी वह कुर्ते पैजामे नजर आए तो कभी शेरवानी में मगर, शादी के बाद जब वह पहली बार प्रियंका के साथ जोधपुर के एअरपोर्ट पर नजर आए तो उन्‍होंने ब्राउन कलर की जैकेट और सेम कलर की पैंट पहन रखी थी। इस आउटफिट में वह काफी अच्‍छे लग रहे थे। निक जब एअरपोर्ट पहुंचें तो सभी उन्‍हें जीजू-जीजू कह कर पुकारने लगे। निक ने भी मुस्‍कुरा कर और हाथ जोड़ कर सभी को धन्‍यवाद कहा।

प्रियंका और निक की शादी के कार्यक्रम

प्रियंका और निक की शादी के कार्यक्रम 29 नवंबर से ही शुरू हो गए थे। सबसे पहले मेहंदी और फिर 30 दिसंबर को संगीत का कार्यक्रम था। मेहंदी वाले दिन ही टीम ब्रइड और टीम ग्रूम के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया था। इसके बार 1 दिसंबर शाम को प्रियंका और निक जोनस की कैथोलिक रीति रिवाज से शादी कराई गई। इसके बाद 2 दिसंबर की रात दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की और 3 दिसंबर की सुबह दोनों जोधपुर छोड़ मंबई के लिए रवाना हो गए।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP