हर साल 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन चर्च से लेकर घरों तक को खूब सुंदर तरीके से सजाया जाता है। साथ ही, इस दिन या फेस्टिवल से कुछ दिन पहले ऑफिस और घरों में पार्टी का भी आयोजन होता है। क्रिसमस के मौके पर रेड एंड व्हाइट या रेड और व्हाइट ऑउटफिट की थीम रखी जाती है। यानि पार्टी में इस कलर के ऑउटफिट पहनकर आने होते हैं। यदि आप भी क्रिसमस की पार्टी में शरीक होने जा रही हैं, तो आज हम आपके लिए एक्ट्रेसेस की रेड ऑउटफिट का शानदार कलेक्शन लेकर आए हैं। जिनसे आप आइडिया लेकर उन्हें पार्टी में रीक्रिएट कर सकती हैं।
ब्लेजर ड्रेस
View this post on Instagram
आजकल विंटर सीजन में ब्लेजर ड्रेस काफी ट्रेंड में हैं। इनको कैरी करने के बाद ठंड से बचाव होने के साथ लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। आप कियारा आडवाणी की रेड ब्लेजर ड्रेस से क्रिसमस लुक का आइडिया ले सकती हैं। ड्रेस के साथ बोल्ड मेकअप मेट रेड लिपस्टिक आपके लुक को ग्लैमरस टच देगी। रेड कलर की मैचिंग हील्स पहनकर आप खुद को फाइनल टच दे सकती हैं। हेयर स्टाइल की बात की जाय तो इसके साथ आप कर्ली हेयर पौनी लुक ट्राई कर सकती हैं।
ब्रॉड नेक साटन गाउन
क्रिसमस पार्टी के लिए आप गौहर खान की तरह सिंपल सोबर साटन गाउन को भी स्टाइल कर सकती हैं। सिंपल ऑउटफिट भी पार्टीज में कूल लुक देते हैं। स्ट्रेट हेयर न्यूड मेकअप टच आपके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देगा। ब्रॉड नेक गाउन पर सिल्वर मिनिमल नेकपीस आपको परफेक्ट लुक देगा। इसके साथ आप कंट्रास्ट व्हाइट हील्स पेयर कर सकती हैं।
को-ऑर्ड सेट
View this post on Instagram
आप रकुल प्रीत के को-ऑर्ड सेट से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इन दिनों को-ऑर्ड सेट्स काफी फैशन में भी चल रहे हैं। इसके साथ आप फर वाला लांग श्रग स्टाइल करके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। साथ में गोल्डन हुप्स इयररिंग हाई पौनी हेयर स्टाइल के साथ ग्लॉसी मेकअप टच आपका लुक कंप्लीट कर देगा। हाई हील्स जूती इस ऑउटफिट के लिए बेस्ट मैच रहेगा।
ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ के इन रेड ड्रेस वाले एथनिक लुक्स से लीजिए ब्राइडल फैशन की इंस्पिरेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/kiara advani/Preity G Zinta/rakul preet/gauahar khan
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों