मानसून सीजन में स्टाइल करें ये सिंपल सूट, एक्ट्रसेस के लुक से लें आइडिया

इस आर्टिकल में हम आपको  एक्ट्रेसेस के कुछ लुक दिखा रहे हैं और इन लुक से आप मानसून सीजन में पहनने के लिए आउटफिट आइडिया ले सकती हैं। 

actresses inspired simple suit looks

मानसून सीजन में सूट पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सूट में जहां महिलाएं कंफर्टेबल रहती हैं तो वहीं आउटफिट में वो स्टाइलिश भी नजर आती हैं। वहीं अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दिखाए गए सूट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रसेस के कुछ लुक दिखाएंगे जिनसे आप सिंपल सूट वियर करने का आइडिया ले सकती हैं।

हैवी नेकलाइन सूट

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की तरह आप सिंपल लुक के लिए ये हैवी नेकलाइन सूट वियर कर सकती हैं। यह सूट सिंपल है लेकिन इस सूट में नेक के पास हैवी वर्क किया हुआ है। वहीं इस तरह का सूट आप बाजार से ले सकती है साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे सस्ते दाम में खरीद सकती हैं और ये सूट आपको 1000 से 3000 रुपये में मिल जाएगा।

इस तरह का सूट के साथ फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं साथ ही मिरर वर्क ज्वेलरी भी आप इस सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ‘

इसे भी पढ़ें:सलवार-सूट में दिखना चाहती हैं मॉडर्न तो कुर्ती स्टाइल सूट के ये डिजाइंस आपके लिए रहेंगे बेस्ट

अनारकली सूट

anarkali suit

सिंपल लुक के लिए आप इस तरह का सूट भी वियर कर सकती हैं। एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने ये अनारकली सूट वियर किया है और इस तरह का सूट आप भी कई सारे मौकों पर वियर कर सकती हैं। वहीं इस सूट में अपने लुक कंप्लीट करने के लिए आप फुटवियर में हील्स और ज्वेलरी में झुमके वियर कर सकती हैं।

इस तरह का सूट आप बाजार से ले सकती है साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे 2000 से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

चंदेरी सूट

यह चंदेरी सूट भी सिंपल लुक पाने के लिए मानसून सीजन में वियर कर सकती है। वहीं इस सूट को किस तरह को वियर करना है इसके लिए आप एक्ट्रेस सोनम कपूर के लुक आइडिया ले सकती हैं। वहीं इस सूट के साथ लुक कंप्लीट करने के लिए आप हील्स और ज्वेलरी में मिरर वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

यह सूट आप बाजार से ले सकती है साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे 2000 से कम कीमत में खरीद सकती हैं।

अगर आपको सलवार-सूट के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit:Instagram (nitanshi goel, sonam kapoor, aditi rao hydari)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP