शादी जैसे खास मौके पर महिलाएं स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं और इसके लिए वो बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती है। बाजार में आपको कई सारे कलर और डिजाइन में आउटफिट मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप एक्ट्रेसेस जैसा रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह एक्ट्रेसेस के इन लुक को री क्रिएट कर सकती हैं।
मल्टीकलर लहंगा
रॉयल लुक के लिए आप इस तरह का बाइजेंटाइन लहंगा वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में एम्ब्रायडरी और ज़र्दओजी वर्क किया हुआ है। वहीं इस तरह के लहंगे को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप शनाया कपूर के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
इस तरह का लहंगा आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इस तरह के लहंगे को बनवा भी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:शॉर्ट कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये चीजें, आप दिखेंगी लाजवा
एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा
इस तरह के लहंगा भी आप शादी में वियर कर सकती है। इस लहंगे में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ हैं। वहीं इस तरह लहंगे को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप मानुषी छिल्लर के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
इस तरह का लहंगा आपको बाजार में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इस तरह के लहंगे को बनवा भी सकती हैं। वहीं ऑनलाइन भी आपको ये लहंगा 5000 से 10000 की कीमत में खरीद सकती हैं।
रेड लहंगा
एक्ट्रेस सारा अली खान की तरह रॉयल लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा वियर कर सकती हैं। इस लहंगे में एम्ब्रायडरी वर्क किया हुआ है साथ ही इसमें थ्रेड, मिरर टिला और गोटा वर्क किया हुआ है। वहीं इस लहंगे को आप शादी समेत कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं।
यह लहंगा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकता है जो 10,000 हजार से कम कीमत में मिल जाएगा साथ ही किसी डिज़ाइनर की मदद से भी आप इसे खरीद सकती है।
इसे भी पढ़ें:पेस्टल कलर की ये साड़ी डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगी एलिगेंट और सटल
अगर आपको ये आउटफिट के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram (sara ali khan, manushi chhillar, shanaya kapoor)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों