herzindagi
lehenga latest designs attractive look

करीबी रिश्तेदार की है शादी और दिखना चाहती हैं अट्रैक्टिव तो वियर करें लहंगे ये लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप दुल्हन है और उसकी शादी पर खास नजर आना चाहती हैं तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस  लहंगे  इस खास मौके पर वियर कर सकती हैं और इस तरह के आउटफिट में आप स्टाइलिश नजर आएंगी।  
Editorial
Updated:- 2024-07-08, 17:40 IST

शादी के मौके पर हर कोई खास नजर आना चाहता है और ऐसे ही दुल्हन दोस्त के भी अरमान होते हैं। वहीं अगर आपका दुल्हन से खास रिश्ता है और इस दौरान अपने दोस्त की शादी में अट्रैक्टिव लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के लहंगे वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लहंगे दिखा रहे हैं जिन्हें आप अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए वियर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आप भीड़ से भी अलग लगेंगी।

जोर्जेट लहंगा

 Georgette Lehenga

इस तरह का जोर्जेट लहंगा आप शादी जैसे खास मौके पर पहन सकती हैं। इस जोर्जेट लहंगे में फॉयल मिरर वर्क किया हुआ है साथ ही इसमें एम्ब्रायडरी वर्क किया गया है। वहीं इस तरह के लहंगे आपको कई सारे कलर में मिल जाएंगे जिन्हें आप 2000 से 5000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं

इस लहंगे में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए लहंगे के कलर की चूड़ी और झुमके स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : सिंपल लुक के लिए बेस्ट रहेंगे सलवार सूट के ये डिजाइंस

सेक्विन एम्ब्रायडरी नेट लहंगा

Sequin embroidered net lehenga

यह सेक्विन एम्ब्रायडरी नेट लहंगा भी आप शादी जैसे खास मौके पर पहन सकती हैं। दरअसल, इन दिनों इस तरह का लहंगा काफी ट्रेंड में हैं और इस तरह का मार्केट या ऑनलाइन प्लेटफार्म से करीब 4000 रुपये से लेकर 8000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

इस लहंगे के साथ पर्ल इयरिंग्स और नेकलेक पहन सकती हैं साथ ही अट्रैक्टिव लुक के आप इस लहंगे के साथ सिल्वर कलर की चूड़ियां वियर कर सकती हैं।

सेक्विन जरी एंब्रॉयडरी लहंगा

Sequin zari embroidery lehenga

अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस तरह का लहंगा भी वियर कर सकती हैं। यह लहंगा ग्रीन कलर में है और इसमें गोल्डन जरी  एंब्रॉयडरी  की गई है। वहीं इस लहंगे में अपना लुक कंप्लीट करने के लिए आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी या फिर ग्रीन कलर की कुंदन वर्क ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा आपको 3000 से 10000 के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: एथनिक लुक में परफेक्ट नजर आने के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस के झुमके

अगर आपको  लहंगे के ये डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit : thefanso, myntra, ashbhav

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।