उर्वशी रौतेला का अजीबो-गरीब फैशन हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों ने आउटफिट को लेकर किए ये कमेंट

उर्वशी रौतेला हाल ही में पेरिस फैशन वीक में नजर आईं। इसमें उन्होंने अतरंगी और सबसे अलग दिखने वाले आउटफिट को स्टाइल किया। जैसे ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हर किसी ने इसपर जमकर उन्हें ट्रोल किया।  उर्वशी रौतेला हाल ही में पेरिस फैशन वीक में नजर आईं। इसमें उन्होंने अतरंगी और सबसे अलग दिखने वाले आउटफिट को स्टाइल किया। जैसे ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हर किसी ने इसपर जमकर उन्हें ट्रोल किया। 
image

Urvashi Rautela Outfit at Paris Fashion Week: उर्वशी रौतेला आजकल जितना अपनी मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में नहीं रहती हैं। उससे ज्यादा वो अपने लुक्स और नए डिजाइन वाले आउटफिट्स को लेकर छाई रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका फैशन ट्रेंड ही हर बार कुछ नया होता है। इसकी वजह से हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर सर्च करता नजर आता है। इस बार वो अतरंगी कपड़ों को पेरिस फैशन वीक में नजर आईं। इसमें सबसे हटके नजर आने वाली ड्रेस को स्टाइल किया। इसके बाद हर किसी ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। चलिए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने किस तरह के आउटफिट को स्टाइल किया। साथ ही, उन्हें लोगों ने क्या कमेंट करके ट्रोल किया।

3 डी डिजाइन वाले आउटफिट को किया स्टाइल

urvashi rautela cc

उर्वशी रौतेला ने पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस इवेंट में शामिल होने के लिए उन्होंने बेहद खास और सबसे अलग नजर आने वाले आउटफिट को स्टाइल किया। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह के आउटफिट को वो वियर करके आईं थी। उसने हर एक्ट्रेस के फैशन को पीछे छोड़ दिया। रेड कार्पेट पर वो 3D फ्लोरल डिजाइन वाला आउटफिट पहनें दिखाई दीं। जिसे ब्लैक और येलो कलर के साथ डिजाइन किया गया था। इसमें उर्वशी रौतेला सबसे अलग दिखाई दे रही थी। इसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने ग्लिटर आई मेकअप, हेयर एक्सेसरीज और ज्वेलरी को वियर किया हुआ था।

वीडियो शेयर कर हुईं ट्रोल

urvashi rautela

इस इवेंट की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर उर्वशी ने शेयर की। हर किसी ने उनकी वीडियो देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन को शेयर किया है। इसमें लिखा है पेरिस, टौजर्स यूने बोन आइडिया (Paris, toujours une bonne idée PARIS FASHION WEEK) बता दें कि फ्रेंच भाषा में इस लाइन का हिंदी मतलब पेरिस, हमेशा एक अच्छा विचार है। उर्वशी को इस लुक में देखने के बाद फैंस उनके यूनिक लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को ये फैशन कुछ खास पसंद नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें:ट्रेडिशनल आउटफिट में गॉर्जियस दिखने के लिए उर्वशी रौतेला के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

उर्वशी को ट्रोल के साथ-साथ मिली तारीफ

उर्वशी रौतेला के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस की ड्रेस गार्डन की तरह लग रही है। दूसरे यूजर ने कहा ये ड्रेस है या टेंट। वहीं कुछ ने उर्वशी की तारीफ करते हुए लिखा, उफ्फ..बला की खूबसूरत। एक अन्य ने लिखा, आप कुछ भी पहन लो खूबसूरत ही नजर आती हो। इस तरह से उर्वशी को अपने लुक के लिए कमेंट मिले।

इसे भी पढ़ें: लंच से लेकर इवनिंग डेट तक के लिए उर्वशी रौतेला से लें फैशन इंस्पिरेशन

ये पहली बार नहीं हैं जब उर्वशी रौतेला अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल किए हुए नजर आईं हैं। इससे पहले भी वो सबसे अलग दिखने वाले कपड़ों को पहने हुए दिखाई दी हैं। जिसे लेकर भी लोगों के बीच को चर्चा बटोरती नजर आईं हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram, Urvashi rautela

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP