शादी की यादों को खास बनाने के लिए दुल्हा-दुल्हन अपने आउटफिट और ज्वैलरी पर बहुत ध्यान देते है। यहां तक की अब तो शादी समारोह की जगह तक का प्लान लोग अपनी पसंद के हिसाब से करते है, इसलिए डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आपने वरमाला के डिजाइन के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो, आपको इसके बारे में जानना चाहिए। जहां आजकल वेडिंग प्लानिंग के तहत हर चीज को खूबसूरत दिखाने का चलन शुरू हुआ है, वहां वरमाला इससे कैसे अछूता रह सकता है। वैसे भी यह आपकी शादी में होने वाली एक खास रस्म का सबसे अहम हिस्सा होता है। सुंदर डिजाइन का वरमाला आपके आउटफिट और ज्वैलरी को चार चांद लगा देता है और आपकी पर्सनालिटी में और निखार ले आता है। तो आज हम आपको बताने वाले है वरमाला के डिजाइन के बारे में और इनकी खासियत के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: शादी का ख़याल? तो ले लीजिये एक्ट्रेस काजोल से थोड़े टिप्स
गुलाब के फूल से बने वरमाला दिखने में बेहद सुंदर लगते है। गुलाब के फूलों से बने वरमाला किसी भी रंग के लंहगे या आउटफिट के साथ खूबसूरत लगते है। गुलाब के फूल से बने वरमाला थोड़े मोटे होते है जो आपको एक रायल लुक देते है। तो अगर आपकी शादी नजदीक है तो गुलाब के फूल से बने वरमाला का ही चुनाव करें। आप चाहे तो पूरे गुलाब से बनी माला या फिर इसमें दूसरे रंगों के फूलों को भी शामिल करवा सकती हैं।
अगर आपको सादगी पसंद है और आप खुद को एक क्लासिक लुक देना चाहती हैं तो आप मोती से बनी वरमाला का चयन कर सकती हैं। इस तरह की वरमाला साड़ी या सूट जैसे परिधानों पर ज्यादा अच्छी लगती है।
रंगबिरंगे फूलों और पत्तियों से बनी वरमाला आपका ध्यान आकर्षित करती है, क्योंकि ये दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक लगती है। लाल, गुलाबी रंगों के फूल और साथ में हरे रंग की पत्तियां आपको क्लासी लुक देंगे। इसलिए, अगर आप भी अपनी शादी में वरमाला का चयन करने वाली हैं तो इस एक विकल्प को चुनने के बारे में जरूर सोचे।
रिबन से बनी वरमाला आपको एक शाही लुक देगा। अलग-अलग मैच करते रंगों के रिबन से बने इस वरमाला में आपका शाही अंदाज झलकेगा। इसे आप अपने लंहगे और आउटफिट के रंग के हिसाब से भी बनवा सकती हैं। शादी में जाने से पहले आजमाएं ये 1 नुस्खा, लोग देखते रह जाएंगे आपके चेहरे का ग्लो।
अगर आप अपनी शादी में भारी वरमाला नहीं पहनना चाहती हैं या आपको लगता है कि आपके लंहगे के साथ भारी वरमाला अच्छी नहीं लगेगी तो आप हल्के वजन की वरमाला बनवा सकती हैं। जो दिखने में काफी खूबसूरत लगती है।जिसमें आपका लुक और अधिक निखर कर बाहर आता है। ये फूलों या मोतियों से बनाई जाती है, बस फर्क ये है इसमें बहुत ज्यादा फूलों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। शादी के लहंगे सूट या साड़ी के साथ पहनें ये फुटवियर।
इसे जरूर पढ़ें: यहां मुस्लिम कलाकार ही तैयार करते हैं हिन्दुओं के विवाह मंडप
अगर आपको अपने वरमाला में सामान्य डिजाइन और बेरंग फूल नहीं चाहिए तो आप वरमाला के इस का विकल्प चुन सकती हैं। आप अपने वरमाला में ब्लॉक तकनीक डिजाइन का इस्तेमाल करवा सकती हैं या इसमें आप अलग-अलग रंगों के फूलों को जोड़कर एक अच्छी सी वरमाला तैयार करवा सकती है। ब्लॉक डिजाइन की वरमाला दिखने में हेवी लगती है और किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कॉम्प्लीमेंट कर सकती हैं। शादी में कैसी पायल पहनें, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन।
Photo courtesy- (pinterest.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।