herzindagi
must  have  dupattas  for  summer  season

गर्मियों के सीजन में खुद को इन 5 फैंसी दुपट्टों से दें फैशनेबल लुक

समर सीजन में सिंपल से सलवार सूट में दिखना है स्टाइलिश तो वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें ये 5 दुपट्टे।  
Editorial
Updated:- 2022-03-29, 18:37 IST

गर्मियों का मौसम आते ही महिलाओं की वॉर्डरोब में स्‍टाइलिश समर आउटफिट्स नजर आने लग जाते हैं। मगर सलवार सूट एक ऐसा परिधान है, जो आप हर मौसम में कैरी कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में यदि आप सलवार सूट को स्टाइलिश अंदाज में कैरी करना चाहती हैं, तो आप केवल एक दुपट्टे से अपने पूरे लुक को नया अंदाज दे सकती हैं।

अगर आप डिजाइनर दुपट्टा कैरी करती हैं, तो सिंपल सलवार सूट भी डिजाइनर नजर आने लग जाता है। बाजार में भी आपको दुपट्टों में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी, मगर यह तय करना कि गर्मियों के हिसाब से बेस्ट दुपट्टे कौन से हो सकते हैं, थोड़ा मुश्किल होता है।

तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि आप किस तरह के दुपट्टे समर सीजन में कैरी कर सकती हैं और परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Fashion Tips: दुपट्टे को साड़ी स्टाइल में पहनने के तरीके जानें

summer  dupatta  collection

चिकनकारी दुपट्टा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ विश्‍व भर में अपने अनोखी चिकन एंब्रॉयडरी के लिए फेमस है। यहां आपको चिकनकारी किए हुए एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट्स मिल जाएंगे। आपको अलग से चिकनकारी किया हुआ दुपट्टा भी मिल जाएगा। आप हैवी एंब्रॉयडरी वाला दुपट्टा लेती हैं, तो वह अधिक दाम में मिलेगा। वहीं कम एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे आपको किफायती दामों में भी मिल जाएंगे। जरूरी नहीं है कि आप चिकनकारी वाले दुपट्टों की शॉपिंग के लिए लखनऊ जाएं, अब आपको ऑनलाइन भी चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे मिल जाएंगे।

फैशन टिप्स-

  • चिकनकारी किए हुए दुपट्टे आप किसी भी सॉलिड कलर वाले कॉटन कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं।
  • आपको शिफॉन फैब्रिक में भी चिकनकारी वर्क वाले दुपट्टे मिल जाएंगे और कॉटन फैब्रिक में भी उपलब्ध हो जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: जानें किस फैब्रिक का ब्राइडल दुपट्टा हो सकता है आपके लिए परफेक्ट

chikankari dupatta  styling  tips

इकत दुपट्टा

इकत प्रिंट बहुत ही लोकप्रिय है। आपको बाजार में इस प्रिंट की कई डिजाइनर साड़ी मिल जाएंगी, साथ ही आप इकत प्रिंट वाले दुपट्टे भी कैरी कर सकती हैं। आपको बता दें कि इकत इंडोनेशिया से उत्पन्न हुई रंगाई की एक कला है। इस प्रिंट को आप रेश्‍मी और कॉटन कपड़ों में देख सकती हैं। बाजार में आपको दोनों ही फैब्रिक के दुपट्टे भी आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

फैशन टिप-

  • अगर आप सिल्क का कुर्ता पहन रही हैं , तो कुर्ते के रंग को कॉम्प्लीमेंट करता हुआ सिल्‍क इकत दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
  • यदि आप कॉटन का प्लेन और सिंपल कुर्ता पहन रही हैं, तो उसके साथ आप कॉटन का डिजाइनर इकत प्रिंट वाला कुर्ता पहन सकती हैं।

dupatta designs  for  summer

टाई एंड डाई दुपट्टा

टाई एंड डाई किए हुए आउटफिट्स इस वक्त ट्रेंड में हैं। देखा जाए तो राजस्थान और गुजरात की इस ट्रेडिशनल कला को एथनिक आउटफिट्स में खूब देखा जाता है और अब यह कला वेस्टर्न आउटफिट्स में भी छाई हुई है। आप गर्मियों के मौसम में टाई एंड डाई किए हुए दुपट्टों को भी अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं।

फैशन टिप-

  • अगर आप ऑफिस में कुछ बेहद लाइट और स्टाइलिश आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो एक सिंपल से व्हाइट कुर्ते के साथ आपको टाई एंड डाई किया हुआ दुपट्टा कैरी करना चाहिए।
  • आप टाई एंड डाई किए हुए दुपट्टों को शर्ट, शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

tie  and  dye  dupatta  draping  tips

ऑर्गेंजा दुपट्टा

आजकल ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ियां आपको बाजार में खूब मिल जाएंगी। साड़ियों के साथ-साथ आपको फैंसी ऑर्गेनिक दुपट्टे भी नजर आ जाएंगे, जो दिखने में जितने खूबसूरत नजर आते हैं, पहनने पर आपको उतना ही स्‍टाइलिश लुक भी देते हैं। ऑर्गेंजा के दुपट्टों की खासियत यह है कि आप उन्हें किस भी फैब्रिक के कुर्ते के साथ कैरी कर सकती हैं।

फैशन टिप-

  • अगर आप समर डे पार्टी लुक के लिए आउटफिट तलाश रही हैं तो आपको एक सुंदर से ऑर्गेंजा दुपट्टे की जरूरत है। इसे आप सिंपल से कुर्ते के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

how  to  style  phulkari  dupatta

फुलकारी दुपट्टा

पंजाब की खूबसूरत कला फुलकारी विश्‍व भर में मशहूर है। फुलकारी वर्क वाले दुपट्टे आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इन दुपट्टों में चटक रंग के धागों से की गई एम्ब्रॉयडरी आपको पार्टी लुक देगी। आप इन दुपट्टों को किसी भी विशेष अवसर पर सलवार सूट के साथ कैरी कर सकती हैं।

फैशन टिप -

  • बेस्‍ट होगा कि आप किसी भी एक रंग वाले कुर्ते के साथ फुलकारी वर्क वाला दुपट्टा कैरी करें।

उम्मीद है कि आपको यह फैशन टिप्‍स पसंद आई होंगी। इन टिप्‍स को फॉलो करें और गर्मियों में भी स्टाइलिश नजर आएं, साथ ही इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। ऐसे और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।