जिन लड़कियों की हाईट लंबी होती है वह चाहे कुछ भी पहन लें, उनकी पर्सनेलिटी सबसे अलग दिखती है। इंडियन, वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न हर तरह के कपड़े लंबी हाईट वाली लड़कियों पर जचते हैं। लेकिन कभी—कभी ऐसा भी होता है कि लंबी लड़कियों को समझ नहीं आता कि वह क्या पहनें? साथ ही शॉपिंग के दौरान भी लंबी लड़कियों को परेशानी होती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सुष्मिता सेन, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी और जैकलीन ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी हाईट ही नहीं बल्कि दुनिया इनके फैशन सेंस की भी फैन हैं। ऐसी एक्ट्रेस अपने लिए बहुत सोच समझकर कपड़े चुनती हैं। अगर आपकी भी हाईट लंबी है और आप अपने लिए कपड़े खरीदते वक्त कन्फ्यूजन में रहती हैं तो अब ऐसा नहीं होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आउटफिट्स बता रहे हैं जो आपकी लंबी पर्सनेलिटी को आपकी यूएसपी बना देंगे और आप हर जगह फैशन आइकन के नाम से जानी जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:जानें किस जींस के साथ कैसा टॉप लगता है कूल और स्टाइलिश
मैक्सी ड्रेसेस
ये एक ऐसी ड्रेस जिसे अगर लंबी लड़कियां पहनें तो उनकी पर्सनेलिटी में चार चांद लग जाते हैं। भले ही इसे शॉर्ट हाईट वाली लड़कियां भी खूब पहनती हैं, लेकिन इस ड्रेस का जो ग्रेस लंबी लड़कियां पर आता है वह वाकई लाजवाब होता है। यह ड्रेस न सिर्फ दिखने में कूल लगती है बल्कि काफी कंफर्टेबल भी होती है। अगर आप कर्वी हैं तो इस ड्रेस में आप अपने फिगर को भी खास लुक दे सकती हैं। इसलिए लंबी लड़कियां अपने वॉर्डरोब में मैक्सी ड्रेसेज जरूर रखें।
स्किनी जींस
यकीन मानिए लंबी लड़कियों के पास अगर स्किनी जींस नहीं है तो आपको आज ही इसे अपने वार्डरोब में रख लेना चाहिए। इस जींस में टांगे बहुत पतली, लंबी और शेप्ड एंकल तक या लॉंग, आप किसी भी तरह की स्किनी जींस पहन सकती हैं। आप चाहें तो नीचे से अपनी स्किनी जीन्स को एक या दो इंच फोल्ड भी कर सकती हैं। ऐसी जींस के साथ हाई हील्स बहुत गजब लुक देती हैं।
प्रिंटेड टॉप
वैसे तो प्रिंटेड टॉप हर लड़की को पसंद होते हैं और हर लड़की पर सूट भी करते हैं। लेकिन लंबी लड़कियों की पर्सनेलिटी पर इस तरह के टॉप ज्यादा फबते हैं। अगर आप क्रॉप प्रिंटेड टॉप पहनी हैं तो इससे और भी ज्यादा ग्रेस आएगा। लंबी लड़कियां लाउड प्रिंट्स आसानी से पहन सकती हैं और यह उन पर सूट भी करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आपको टॉप और बॉटम दोनों अलग-अलग कलर्स के पहनने चाहिए।
इसे भी पढ़ें:आजकल ट्रेंड में हैं फ्रिल ड्रेस, आप भी इसे पहनकर बनें पार्टी की जान
मीडियम साइज की स्कर्ट
इस तरह की स्कर्ट में आपको अपना मॉर्डन लुक दिखाने के साथ ही अपनी टांगों को फ्लॉंट करने का भी मौका मिलता है। क्योंकि यह घुटने पर ही खत्म हो जाती है इसलिए इससे बहुत ही क्लासी लुक आता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस तरह की स्कर्ट लंबी लड़कियों के लिए परफेक्ट आउटफिट मानी जाती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों