दिनभर में एक बार जरूर पिएं नमक वाला पानी, जानें फायदे

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। लेकिन सिर्फ सादा पानी पीने से काम नहीं चलेगा। दिन में एक बार आप नमक वाला पानी पीकर देखिए। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-26, 16:34 IST
image

हमारा शरीर बिना रुके अपना काम करता रहता है। इसे ठीक से काम करने के लिए कई तरह के पोषक तत्व, खनिजों की जरूरत होती है। दिनभर काम करने के कारण शरीर से पसीना निकलता रहता है, कभी हम रो लेते हैं, और पेशाब तो मैनडेटरी है। इसके जरिए हम अपने शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स खोते रहते हैं।

पानी पीकर हम उनकी कमी को पूरी करने की कोशिश करते हैं।अगर हम सादा पानी पी लेते हैं, जो शायद पर्याप्त नहीं है। शरीर से खोए इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए, सामान्य पानी के सेवन के साथ दिन भर में एक बार एक गिलास नमक वाला पानी पीना बेहतरीन उपाय हो सकता है।

बता दें की नमक वाला पानी आपके लिए जादू कर सकता है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है।

दिनभर में एक बार नमक वाला पानी पीने से क्या होता है?

आपको हर सुबह एक गिलास पानी में एक टीस्पून सेंधा नमक मिलाकर पीना है। इस ड्रिंक को खाली पेट या नाश्ते से 30 मिनट पहले पी सकती हैं। यह नमक साधारण नमक नहीं है, बल्कि खनिजों से भरपूर एक नेचुरल नमक है। आइए जानते हैं यह नमक वाला पानी शरीर को कैसे फायदा पहुंचाता है।

इस पानी में सोडियम के साथ ही मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे कई जरूरी खनिज होते हैं, जो शरीर के सही कामकाज के लिए जरूरी है।

नमक वाला पानी पेट के एसिड और एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करता है। यह भोजन को बेहतर तरीके से तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह पेट फूलने और एसिडिटी की समस्याओं में भी राहत देता है।

पसीने के जरिए शरीर से जो इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। यह पानी उनकी भरपाई करता है। इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों के लिए जरूरी है, और इसका संतुलन मांसपेशियों में ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

इसमें मैग्नीशियम होता है, जो तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं, जिससे तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें-Mango Magic से लेकर Tropical Delight तक, गर्मियों में पिएं ये 5 स्मूदीज...मिलेंगे जबरदस्त फायदे

why you should drink salt water once in a day (2)

आजकल के खानपान के चलते हमारा शरीर एसिडिक हो जाता है। नमक वाला पानी शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने मदद कर सकता है, जिससे शरीर अधिक क्षारीय बनाता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं में कमी आती है।

यह शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करता है। गुर्दे को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।

बता दें कि जिन्हें किडनी,हार्ट और लीवर से जुड़ी दिक्कत है उन्हें, इस ड्रिंक को पीने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP