सर्दियों में सेहत को फायदा पहुंचा सकता है काजू

सर्दियों में सेहत को बनाए रखने के लिए सही खान पान की जरूरत होती है। आप ड्राई फ्रूट में काजू का सेवन करके सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-31, 19:14 IST
image

बदलते मौसम में खान पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे शरीर को गरमाहट मिले और इम्यूनिटी को सपोर्ट मिले। इन्हीं में से एक चीज है काजू, जो हर किसी की फेवरेट होती है। आप काजू का सेवन करके सर्दियों में अपनी सेहत को बनाए रख सकते हैं। यह सर्दियों में होने वाली कई दिक्कतों को कम करने में मदद करता है। दिन भर में 8 से 10 काजू खाने से आपको फायदा मिल सकता है।

सर्दियों मे काजू क्यों खाना चाहिए?

  • सर्दियों में काजू खाने से शरीर को गर्माहट मिल सकती है,इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • काजू में जरूरी मिनरल्स होते हैं जैसे जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। सर्दियों में कोल्ड और फ्लू जैसे कॉमन दिक्कतों से लड़ने में मदद करते हैं।
  • सर्दियों में अक्सर स्किन से जुड़ी दिक्कत हो जाती है, वहीं काजू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड स्किन को मॉइस्चर करते हैं। रूखी त्वचा की समस्या से निपटने में मदद मिलती है।

why kaju should be eaten in winter season

काजू सर्दियों में इसलिए भी खाना चाहिए क्योंकि इससे दिल की सेहत बनी रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है जो सूजन को कम करता है, इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो दिल का समर्थन करते हैं।

kaju for joint health

वहीं काजू का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है।

यह भी पढ़ें-Irregular Periods: समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

kaju should be eaten in winter season for heart health

वहीं यह हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-न्यू ईयर पर बिना गिल्ट के खाएं ये स्वीट डिश, सेहत को भी मिलेगा फायदा


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP