फल खाने से वजन क्यों बढ़ता है? जानें

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि फल खाने से आप पतली हो जाएंगी तो आपकी  गलतफहमी है। क्यों कि इससे आपका वजन और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं क्यों
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-22, 14:53 IST
image

बचपन से हम सब सुनते आ रहे हैं कि डाइट में फलों को जरूर ऐड करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर, कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। यह सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आपने देखा होगा कि जब कोई बीमार पड़ता है, तो लोग फल लेकर आते हैं जो की बिल्कुल सही है। इसमें पोषक तत्व होते हैं। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि फलों का सेवन जितना चाहे उतना कर सकते हैं, तो यह आधा सच है। क्योंकि कुछ मामलों में ज्यादा फल का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। आइए जानते हैं क्यों? इस बारे में डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

ज्यादा फल खाने से वजन क्यों बढ़ता है?

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

फल कुदरत की तरफ से हमें एक तोहफा है, यह बिल्कुल नेचुरल होते हैं। लेकिन इनमें मौजूद फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसे शुगर ज्यादा मात्रा में लेने पर शरीर में फैट के रूप में स्टोर हो सकते हैं। अगर आपकी लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है, तो यह अतिरिक्त शुगर वेट गेन करा सकते हैं।

फलों में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की कमी होती है। आपने गौर किया होगा कि फल खाते ही आपको थोड़ी देर बाद फिर से भूख लग जाती है। क्योंकि इनमें ना तो प्रोटीन होता है ना ही हेल्दी फैट्स होते हैं। इस वजह से आप दिन भर खाते रहते हैं और कुल मिलाकर कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-टेंशन होने पर क्या आपको भी होता है पॉटी का एहसास? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग फलों का जूस बनाकर पीते हैं। इनमें से फाइबर निकल जाता है और सिर्फ शुगर और कैलोरी बचती है, इस वजह से आपको यह लंबे वक्त तक तृप्ति प्रदान नहीं करते हैं और आपको बार-बार भूख लगती है।

फल खाने का सही तरीका क्या है?

why eating fruits make you weight gain

  • एक्सपर्ट बताती है कि संतुलित और समझदारी के साथ खा गए फल आपको फिट भी रखेंगे और वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
  • दिन में एक या दो बार सीमित मात्रा में फल खाएं।
  • खाली पेट की बजाय मिल के साथ या उसके बाद फलों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें-एक फ्लोर चढ़ते ही फूलने लगती है सांस, कहीं शरीर में इन चीजों की कमी तो नहीं?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP