क्या आपको बार-बार होती है चॉकलेट खाने की क्रेविंग? जानें कारण

क्या आपको बार-बार चॉकलेट खाने का मन करता है? चॉकलेट की इन क्रेविंग्स की वजह से क्या आपकी डाइटिंग फेल हो गई है? अगर ऐसा है, तो सबसे पहले आपको इसका कारण समझने की जरूरत है।
image

कई बार वक्त-बेवक्त हमें कुछ खाने की इच्छा होती है और इसे हम काबू नहीं कर पाते हैं। कभी मीठा, कभी नमकीन, कभी तला-भुना तो कभी कुछ और खाने की अचानक होने वाली इस इच्छा को क्रेविंग कहा जाता है। कभी-कभार इस तरह की क्रेविंग होना सही है। लेकिन, अगर आपको अक्सर किसी खास चीज को खाने की क्रेविंग होती है और उस चीज को खाए बिना आप रूक नहीं पाती हैं, तो इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। कई बार महिलाओं की पीएमएस, पीरियड्स या प्रेग्नेंसी के दौरान, अलग-अलग फूड क्रेविंग्स होती हैं। यह हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है और आमतौर पर पूरी तरह से नॉर्मल होता है। लेकिन, रोजमर्रा की जिंदगी में बार-बार किसी भी फूड आइटम की क्रेविंग होने पर आपको इसके पीछे की वजहों को समझना चाहिए। कई लोगों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है और अक्सर उनके मन में चॉकलेट खाने की इच्छा होती है। बता दें कि चॉकलेट क्रेविंग्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बार-बार चॉकलेट खाने की क्रेविंग के पीछे हो सकते हैं ये कारण ( Why am I craving chocolate so much)

why do i feel sugar crush

  • शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर भी चॉकलेट की क्रेविंग हो सकती है। असल में चॉकलेट में कोकोआ पाउडर होता है। इसमें मैग्नशीयम भरपूर मात्रा में होता है और इसलिए, जिन लोगों के शरीर में मैग्नीशिम कम होता है, उन्हें अक्सर चॉकलेट खाने की इच्छा होती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर में विटामिन-बी6 और विटामिन-बी12 की कमी होने पर भी चॉकलेट क्रेविंग्स होती हैं।
  • पीरियड साइकिल के आस-पास शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल कम होता है। इसकी वजह से भी चॉकलेट खाने का मन होता है।
  • अगर आप स्ट्रेस में हैं, एंग्जायटी में हैं, तो भी शरीर में हैप्पी हार्मोन कम होने लगता है और स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगता है और इसकी वजह से भी चॉकलेट खाने का मन करता है।

यह भी पढ़ें-शुगर क्रेविंग्स से हैं परेशान? इस 1 आदत से होगी कंट्रोल

chocoate craving reasons

  • ग्लूकोज लेवल में होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से भी चॉकलेट क्रेविंग्स होती हैं।
  • शरीर में पानी की कमी होने पर भी व्यक्ति को चॉकलेट क्रेविंग हो सकती है।
  • ज्यादा समय तक भूखे रहने से भी शरीर में ग्लूकोज लेवल पर असर होता है और अचानक से चॉकलेट खाने का मन हो सकता है।
  • अगर आप डाइटिंग पर हैं, लंबे समय से अपनी पसंद का खाना नहीं खा रही हैं, तो भी चॉकलेट क्रेविंग्स होती हैं।

यह भी पढ़ें- हमेशा होता है मीठा खाने का मन? इन टिप्स से कम होंगी शुगर क्रेविंग्स

अगर आपको बार-बार चॉकलेट की क्रेविंग होती है, तो एक्सपर्ट की बताई इस बात पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP