Know All About Jaggery: पहले के समय में चीनी का कम इस्तेमाल किया जाता है। मीठे में केवल गुड़ ही पसंद किया जाता था। आपने भी देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग भी गुड़ खाया करते थे। इसका कारण इसमें पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। गुण प्रोटीन, वसा, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैगनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह सभी तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
गुड़ को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके फायदों के बारे में भी जानते होंगे? गुड़ गर्म होता है, इसलिए ज्यादातर सर्दियों के दौरान ही इसका सेवन किया जाता है। गुड़ तभी लाभ पहुंचाएगा, जब आप इसकी मात्रा पर ध्यान देंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको गुड़ के नुकसान से लेकर समय और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जैसे कई सवालों के जवाब देंगे। चलिए जानते इस बारे में।
इस समय न खाएं गुड़ (When To Eat Jaggery)
अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वह सही समय पर सही चीज नहीं खाते हैं। कहते हैं न हर चीज का वक्त होता है, उसी तरह किसी भी चीज को खाने का भी समय होता है।
ऐसे में अगर आप गुड़ खा रही हैं तो सही समय जान लें। कई लोग रात को सोने से पहले गुड़ खाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती हैं, जैसे दस्त, सूजन और दांत खराब होना आदि।
कितनी मात्रा में खाना चाहिए गुड़? (How Much Jaggery To Eat Per Day)
किसी भी चीज की अधिकता और कमी शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। इसी तरह आप जिस भी चीज का सेवन कर रही हैं, आपको पता होना चाहिए कि इसकी कितनी मात्रा शरीर को लाभ पहुंचाएगी? गुड़ की तासीर गर्म रहती है। इसलिए दिन में 10 ग्राम गुड़ काफी होता है। हालांकि, यह मात्रा उम्र पर भी निर्भर करती है।
इसे भी पढ़ें:फिट और हेल्दी रहने के लिए खांड खाएं या गुड़, जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद
गुड़ से जुड़ी जरूरी बातें
- अगर आपके शरीर मेंहीमोग्लोबिन कम है तो गुड़ आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। 2-3 महीने गुड़ खाने से खून की कमी नहीं होगी।
- अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गुड़ नुकसानदेह माना जाता है। ऐसे लोगों को गुड़ खाने की सलाह नहीं दी जाती है।
- आपने भी यह सुना होगा कि मोटे लोगों को गुड़ खाना चाहिए, इससे वजन कम होता है। यह गुड़ से जुड़ा मिथ है। लेकिन ज्यादा गुड़ खाने से वजन कम होने के बजाय बढ़ने की संभावना रहती है।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ खाएंगी तो इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है।
- मौसम का भी ध्यान रखें। गर्मियों में अधिक गुड़ खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
- इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है।
आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों