आधी रात को बार-बार लगती है भूख तो मंचिंग के लिए बेस्ट होंगे ये ऑप्शन्स

अगर आपको भी अक्सर आधी रात को भूख लगती है और ऐसा लगता है कि कुछ तो खा लिया जाए तो ये ऑप्शन्स बेस्ट साबित हो सकते हैं। 

how to satisfy night munch cravings

अधिकतर लोगों की आदत होती है रात में देर से सोने की और इस कारण उन्हें रात होते ही भूख भी लगने लगती है। डिनर करने के बाद एक पोस्ट डिनर स्नैक तो हो ही जाता है और ऐसे समय में अधिकतर हम चिप्स, पेस्ट्री या फ्रिज में रखी हुई कोई चीज़ खा लेते हैं। ये नाइट मंचिंग हमारी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है, लेकिन अगर बहुत भूख लग रही है तो नींद भी नहीं आती है। ऐसे में क्या किया जाए?

मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समस्या से निजात पाने के कुछ तरीके शेयर किए हैं। अंजली लगभग 20 सालों से इसी फील्ड में काम कर रही हैं और वो डाइट टिप्स एक्सपर्ट भी हैं। अंजली के मुताबिक रात की भूख के लिए आपको बिंज ईटिंग की जगह स्मार्ट ईटिंग करनी चाहिए।

आधी रात के खाने से बढ़ सकता है वजन-

आधी रात को खाने से अधिकतर वजन बढ़ता है क्योंकि इस टाइम पर लोग चिप्स, मीठी चीज़ें या ऐसे ही स्नैक्स खाते हैं। बिंज ईटिंग करते वाले लोगों को ये अंदाज़ा नहीं होता कि वो सिर्फ अधिक कैलोरी ले रहे हैं और ऐसा करने से उन्हें लोअर बेली फैट की समस्या भी होगी और साथ ही साथ पूरी बॉडी में वेट गेन हो सकता है।

ये फैक्ट है कि आधी रात को खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे खाने को डाइजेस्ट होने का समय नहीं मिल पाता है। इसके बाद हम सो जाते हैं और यही हमारे बेली फैट का कारण भी बन सकता है।

अगर आधी रात को भूख लगे तो क्या खाएं?

अगर आधी रात को भूख लगे तो क्या खाया जाए इसके बारे में भी अंजली जी ने अपने वीडियो में जानकारी दी है। उनका कहना है कि ये लो कैलोरी और हाई प्रोटीन स्नैक्स आपकी सेहत पर इतना खराब असर नहीं करेंगे।

1. ड्राई फ्रूट्स-

पहला ऑप्शन है ड्राई फ्रूट्स खाना। ये हाई प्रोटीन स्नैक्स होते हैं इसलिए कम मात्रा में भी आप इन्हें खाएं तो भी ऐसा लगेगा कि आपका पेट जल्दी भर गया है। उन्हें काटने, पकाने की जरूरत नहीं होती है इसलिए ये आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। आपके लिए ड्राई फ्रूट्स को एक डिब्बे में भरकर रखना भी आसान है और ऐसे में आपको ये पता होगा कि रात की भूख के लिए कितना खाना है और क्या खाना है।

dry fruits night munching

2. फ्रूट्स-

यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि रात के समय बहुत मीठे फल खाने के लिए अच्छे नहीं होंगे। बहुत मीठे फल आपकी परेशानी को और बढ़ा सकते हैं और शरीर में ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक कर सकते हैं। हल्के मीठे फल जो तुरंत कटे हों उन्हें रात में खाया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- ब्राउन राइस के भी हो सकते हैं कई साइड इफेक्ट्स, एक्सपर्ट से जानें

ये दो चीज़ें ऐसी थीं जिनके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। ये आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज़ें हैं जो हर मामले में चिप्स आदि से बेहतर होंगी।

वो चीज़ें जो रात में बनाई जा सकती हैं-

1. सूप-

सूप पीना भी रात की क्रेविंग को शांत कर सकता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। सूप पीना रात के समय अच्छा भी हो सकता है अगर सर्दियों का मौसम है तब तो ये आपको काफी आराम देगा।

night munching and soup

2. नाचनी और ग्रेन्स-

होल ग्रेन्स से बने चिप्स, चीला और ये सारे लो कैलोरी स्नैक्स आपकी मदद कर सकते हैं। ये अगर आप होम मेड खाते हैं तब तो ये बहुत ही अच्छे होंगे।

रात 11 बजे तक सोना होगा सबसे बेस्ट-

यहां एक बात जानने वाली है कि आपके लिए रात को 11 बजे तक सो जाना ही सबसे बेस्ट हो सकता है। वैसे तो आपको ज्यादा जरूरत हुई तो आप भूख लगने पर ये सारी चीज़ें खा सकते हैं, लेकिन रात को खाना अच्छा नहीं माना जाता है और इसलिए कोशिश करें कि नाइट क्रेविंग्स ना हों और आप भरपूर प्रोटीन युक्त डिनर करके सोएं जिसके बाद रात की भूख ना लगे।

रात में सही समय पर सो जाना आपके लिए अच्छा होगा। अगर आपको किसी तरह की कोई बीमारी है या फिर आप किसी चीज़ के कारण बहुत परेशान हैं तो आप पहले डॉक्टर से सलाह लें और फिर अपनी डाइट में बदलाव करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP