आलिया भट्ट की तरह दिखना है स्लिम एंड ट्रिम तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी फिट, स्लिम ऐंड ट्रिम नजर आती हैं। अगर आप भी आलिया भट्ट जैसी फिटनेस चाहती हैं तो आज से ही यह चीज खाना शुरू कर दें।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-23, 20:18 IST
HOW ALIA BHATT LOOK SO SLIM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस एक बेटी की मां होने के बावजूद भी इतनी फिट दिखती है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर आलिया भट्ट ने खुद को किस तरह से मेंटेन किया है। आज हम इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे।

आलिया भट्ट के फिटनेस का राज

BEETROOT SALAD

वर्कआउट के साथ-साथ आलिया भट्ट अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। आलिया भट्ट डाइट में चुकंदर का सलाद जरूर शामिल करती हैं। यही उनके फिटनेस का राज माना जाता है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात की जानकारी दी थी। आइए जानते हैं चुकंदर का सलाद खाने से क्या-क्या फायदा मिलता है।

चुकंदर का सलाद खाने के फायदे

ALIA BHATT WEIGHTLOSS TIPS

  • चुकंदर पोषक तत्वों का राजा है इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम फास्फोरस सोडियम पोटेशियम आयरन,फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • चुकंदर में फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन दुरुस्त करने के साथ ही पेट को लंबे वक्त तक भरा रखने में मदद करता है। वेट लॉस जर्नी में ये आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये स्टैमिना को भी बूस्ट करने में मदद करता है।
  • इसमें पाया जाने वाला फाइबर कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत दिलाता है।
  • इसमें मौजूद आयरन की मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। इस कारण त्वचा ग्लोइंग बनती है। इससे गुलाबी निखार मिलती है।
  • विटामिन और मिनरल से भरपूर चुकंदर इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी मददगार है इसके सेवन से संक्रमण का खतरा काफी कम होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP