सुबह का समय हो और ऑफिस जाने की जल्दी हो तो कुछ भी बनाने का मन नहीं करता। हम बस फटाफट घर से निकल जाना चाहते हैं। लेकिन इस चक्कर में अक्सर सेहत को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप किसी क्विक रेसिपी को फॉलो करें। सुबह के समय स्मूथीज बनाना एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। ये स्मूथीज फटाफट सिर्फ दो मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं और बेहद ही फिलिंग होती हैं, जो आपको लंबे समय तक काम करने की एनर्जी देती हैं। साथ ही, अनहेल्दी क्रेविंग्स से बचाती हैं।
हालांकि, स्मूथीज के ये सभी फायदे आपको केवल तभी मिल सकते हैं, जब आप इसे सही तरह से बनाकर पीएं। अक्सर यह देखने में आता है कि लोग स्मूथीज बनाते समय उसमें कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स मिक्स करते हैं, जिससे उन्हें टेस्ट तो मिलता है, लेकिन स्मूथीज हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको स्मूथीज में मिक्स करने से बचना चाहिए-
फ्लेवर्ड योगर्ट का इस्तेमाल करना
स्मूथीज बनाते समय उसमें दूध या दही का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अक्सर यह देखने में मिलता है कि लोग घर की सादा लो फैट दही की जगह फ्लेवर्ड योगर्ट का इस्तेमाल करते हैं। फ्लेवर्ड योगर्ट में अक्सर अतिरिक्त चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, इसे मिक्स करने से स्मूथी का टेस्ट तो अच्छा लगता है, लेकिन वास्तव में आपका कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। हर दिन इस तरह की स्मूथी का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। यह हेल्थ का ध्यान रखने के लिए जरूरी टिप्स है।
इसे जरूर पढ़ें -Gluten-Free Diet: क्या वाकई हेल्दी होती है ग्लूटेन फ्री डाइट? एक्सपर्ट से जानें जवाब
आइसक्रीम का इस्तेमाल करना
अधिकतर लोग स्मूथी बनाते समय उसमें शेक की तरह ही आइसक्रीम भी मिक्स करते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे सैचुरेटिड फैट और शुगर कंटेंट काफी बढ़ जाता है। फिर इस स्मूथी से आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं होता है। वास्तव में आपका नाश्ता हेल्दी मील की जगह मिठाई में बदल जाता है। अगर आप इस तरह से स्मूथी बनाकर पीते हैं तो इससे ना केवल आपका वजन बढ़ने लगता है, बल्कि हार्ट हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें -सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएंगे ये फलाहारी स्नैक्स, सावन के महीने में जरूर बनाएं
बहुत ज़्यादा चीनी का इस्तेमाल करना
स्मूथी बनाते समय उसमें बहुत ज़्यादा चीनी, शहद या सिरप मिलाने की गलती से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से स्मूथी का कैलोरी काउंट और शुगर कंटेंट बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है। यह वजन बढ़ने के अलावा डायबिटीज के रिस्क को भी बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप फलों की नेचुरल शुगर का ही आनंद लें और इसमें किसी भी तरह की चीनी, आर्टिफिशियल स्वीटनर, पैकेज फ्रूट जूस या फ्लेवर्ड योगर्ट का इस्तेमाल करने से बचें।
हाई फैट मिल्क
फ्लेवर्ड योगर्ट की ही तरह हाई फैट मिल्क का इस्तेमाल करना भी स्मूथी में अच्छा नहीं माना जाता है। इनमें ना केवल फैट कंटेंट अधिक होता है, बल्कि इनमें कैलोरी भी अधिक होती है। इसलिए, जब आप हाई फैट मिल्क को स्मूथी में ब्लेंड करते हैं तो इससे आपका कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। नियमित रूप से इस तरह स्मूथी बनाकर सेवन करने पर यह वजन बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में योगदान दे सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों