हमने कई तरह की जड़ी-बूटियों का नाम सुना है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इनका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में भी किया जाता है। कुछ जड़ी-बूटियां तो बाजार में साबुत भी मिल जाती हैं, तो कुछ चूर्ण या पाउडर के रूप में मिलती हैं, जिनमें कई तरह की जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। त्रिफला भी ऐसा ही चूर्ण है।
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद त्रिफला का चूर्ण आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो आंवला, बहेड़ा और हरड़ के मिश्रण से इसे घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इस चूर्ण का सेवन आप रोज कर सकती हैं। अगर आप इसका चूर्ण फांक नहीं सकती हैं तो इसका पानी नियमित रूप से पीएं। इससे आपके शरीर को एक नहीं अनेक फायदे होंगे।
न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर शिखा शर्मा ने इससे जुड़ी एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। वह लिखती हैं, 'त्रिफला का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से सेहत को सुधारने और कई बीमारियों के इलाज के रूप में किया जा रहा है। इसमें ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।'
त्रिफला का पानी बनाने की आसान विधि जानें-
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच त्रिफला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू कर रस
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 ग्लास गुनगुना पानी
विधि
- पानी को गुनगुना गरम कर लें।
- अब इसमें शहद, त्रिफला पाउडर और नींबू का रस मिक्स करें।
- इस पानी को धीरे-धीरे सिप करते हुए पी जाएं।
नोट- यदि आप रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करेंगे तो आपको ज्यादा अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Expert: रोज करें सेंधा नमक का इस्तेमाल, होंगे अद्भुत फायदे
त्रिफला का पानी पीने के फायदे-
1. वेट लॉस में फायदेमंद होता है त्रिफला का पानी
त्रिफला का पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट अच्छा हो जाता है, जिससे वजन को कम करने में आपको मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम में आप त्रिफला के पानी का सेवन 2 से 3 बार भी कर सकती हैं, मगर गर्मियों के मौसम में केवल एक ही बार त्रिफला का पानी पीएं क्योंकि त्रिफला की तासीर गरम होती है।
2. त्रिफला का पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है
अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है तो आप त्रिफला का पानी जरूर पीएं क्योंकि इसमें इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं। अगर आपके शरीर में कोई भी बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ है तो त्रिफला का पानी पीने से वह ठीक हो जाएगा। मोशिन सिकनेस और चक्कर आने पर भी त्रिफला का पानी पीया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: रोज पीएंगी नारियल पानी तो बॉडी में होंगे 5 बड़े सुधार
3. आंखों की सेहत के लिए वरदान है त्रिफला का पानी
त्रिफला का पानी पीने से शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचता है, मगर सबसे ज्यादा फायदा आंखों को मिलता है। इसे आई टॉनिक भी कहा जा सकता है। आपको बता दें कि त्रिफला आंखों की पुतली में मौजूद ग्लूटाथिओन को बढ़ाता है, इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद होने का खतरा टल जाता है।
4. त्वचा के लिए वरदान है त्रिफला वॉटर
त्रिफला में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। अगर आपको शरीर पर कहीं घाव हुआ है तो त्रिफला का पानी पीने से वह जल्दी ही भर जाता है। त्रिफला के पानी के नियमित सेवन से आपकी बॉडी में वह सभी जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स पहुंच जाते हैं, जो त्वचा को यूथफुल बनाए रखते हैं। इसके अलावा त्वचा में खुजली एवं जलन की समस्या भी त्रिफला का पानी पीने से दूर हो जाती है।
5. पेट की सेहत को रखता है दुरुस्त
त्रिफला का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। त्रिफला का पानी पीने का सबसे अच्छा फायदा ये है कि यह शरीर में जमा टॉक्सिक को बाहर निकाल देता है। इतना ही नहीं, उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों से जो दिक्कतें होती हैं, उनमें भी इससे राहत पहुंचती है।
Recommended Video
कब न पीएं त्रिफला का पानी-
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो त्रिफला का सेवन न करें।
- जिन लोगों को लिवर से जुड़ी दिक्कते हैं उन्हें भी त्रिफला का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आप डायबिटिक हैं तो बहुत अधिक त्रिफला का सेवन न करें।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों