डाइट में मौसम के हिसाब से बदलाव बहुत जरूरी है। गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों को डाइट में शामिल करने से सेहत दुरुस्त रहती है और शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन भी मिलता है। अगर आप मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव नहीं करती हैं, तो इसकी वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना, कमजोरी और थकान महसूस होना आम बात है। ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने वाली चीजों को डाइटम में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 10 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी समर डाइट का हिस्सा जरूर होने चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
गर्मियों में डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें (What to include in your summer 2025 diet?)
- गर्मियों में डाइट में खीरा जरूर शामिल करें। यह पानी से भरपूर होता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और ठंडक देता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने, डाइजेशन को सुधारने और स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में यह मदद करता है। लंच से आधे घंटे पहले सलाद के तौर पर खीरा खाएं।
- सुबह गोंद कतीरे का पानी पिएं। यह फाइबर से भरपूर होता है, शरीर को ठंडक देता है, डाइजेशन सुधारता है और गर्मी से होने वाली थकान को कम कता है। इससे स्किन को भी हाइड्रेशन मिलता है। सुबह गोंद कतीरे का पानी पिएं।
- मिड मील में तरबूज को जरूर शामिल करें। यह पानी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करता है।
- लंच में ज्वार की रोटी खाएं। यह फाइबर से भरपूर और ग्लूटन-फ्री होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होता है और एनर्जी बूस्ट होती है।
- दोपहर के खाने से पहले छाछ पिएं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है, शरीर को ठंडक मिलती है और गट हेल्थ दुरुस्त होती है।
- नारियल पानी जरूर पिएं। यह शरीर को हाइड्रेशन देता है, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है और कैलोरी में भी काफी कम होता है।
- लौकी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। आप चीला, सब्जी या दाल में इसे खा सकती हैं। इससे भी शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। यह कैलोरीज में कम होती है, शरीर को डिटॉक्स करती है और डाइजेशन को सुधारती है।
- पुदीना डिटॉक्स वॉटर पिएं। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, स्किन हेल्थ में सुधार होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।
- गन्ने का रस भी गर्मियों में काफी फायदेमंद रहता है। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है, लिवर फंक्शन में सुधार होता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
- दिन की शुरुआत पेठे के जूस से करें। इससे हाइड्रेशन मिलता है, बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन हेल्दी रहती है।
यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू
गर्मियों में इन चीजों को डाइट में शामिल करने से सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों