प्रेग्नेंसी के दौरान, महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। इस वक्त पर मां के खान-पान और लाइफस्टाइल का असर, मां और होने वाले बच्चे दोनों पर होता है। जहां प्रेग्नेंसी का समय, महिलाओं के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। डिलीवरी के वक्त भी उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ता है। वहीं, बच्चे को जन्म देने के बाद भी नई मां को कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। नई मां को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इनमें से एक ब्रेस्ट मिल्क की सही मात्रा बनाए रखना भी है। बच्चे के पोषण के लिए ब्रेस्ट मिल्क बहुत जरूरी होता है और ब्रेस्टफीडिंग, मां को भी कई बीमारियों से बचाती है। कई बार कुछ कारणों के चलते, ब्रेस्ट मिल्क का प्रोडक्शन सही मात्रा में नहीं हो पाता है। ऐसे में डाइट में बदलाव की खास जरूरत होती है। खाने-पीने की कई चीजें, नई मां को ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन में मदद कर सकती हैं और इससे शरीर में ताकत भी बनी रहती है। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
नई मां ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए जरूर पिएं यह चाय
- एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार ब्रेस्ट मिल्क सही मात्रा में नहीं बन पाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- एस्ट्रोजन बढ़े होने पर भी मामैरी ग्लैंड से, मिल्क का सीक्रेशन कम हो जाता है। ऐसे में ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को सही बनाए रखने के लिए, शरीर में एस्ट्रोजन का बैलेंस होना जरूरी है।
- शतावरी में प्रोलैक्टिन होता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करती है और मिल्क सीक्रेशन में मदद करती है।
- शतावरी में स्टेरॉयडल सैपोनिन्स होते हैं। यह दूध के उत्पादन में मदद करती है।
- शतावरी में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं। यह डिलीवरी के बाद, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने में सहायक है।
- दालचीनी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से ब्रेस्ट मिल्क फ्लो को बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-आयुर्वेद के अनुसार डिलीवरी के बाद नई मां को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद कर सकती है यह चाय
सामग्री
- शतावरी पाउडर- आधा टीस्पून
- दालचीनी- चुटकी भर
विधि
- पानी में शतावरी पाउडर और दालचीनी डालकर इसे रंग बदलने तक उबालें।
- इसे छान लें।
- आपकी चाय तैयार है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद बेली फैट कम करने के लिए आजमाएं ये चार उपाय
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में यह चाय मदद कर सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि नई मां को अपनी और बच्चे की सेहत के लिए डाइट में कोई भी बदलाव सोच-समझकर करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों