herzindagi
best time to eat sesame seeds

Korean Diet:कोरियन लोगों को फिट रखते हैं ये बीज

कोरियन डाइट में एक खास तरह के बीजों का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। ये बीज असल में कोरियन लोगों की फिटनेस का सीक्रेट हैं। गुणों से भरपूर ये बीज खासतौर पर महिलाओं के लिए फायदेमंद हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-03, 16:47 IST

कोरियन फूड आजकल काफी चलन में है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। कोरियन खाने में एक खास तरह के बीजों का इस्तेमा होता है, जो फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इन बीजों का इस्तेमाल भारतीया खाने और कई तरह की मिठाईयों में भी किया जाता है। हम बात कर रहे हैं तिल के बीजों की। तिल की तासीर गर्म होती है और इसलिए अक्सर सर्दियों में इसका उपयोग किया जाता है। खासकर, सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए इसके लड्डू फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप 12 महीने लिमिट में इसका सेवन कर सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन जानकारी दे रही हैं।

कोरियन डाइट में इस्तेमाल होते हैं तिल के बीज (Why do Koreans eat so much Sesame Seeds)

sesame seeds benefits for skin

  • अगर आप कोरियन खाने के शौकीन हैं, तो आप इस बात को जरूर जानते होंगे कि कोरियन खाने में तिल के बीजों का इस्तेमाल होता है।
  • इन छोटे-छोटे बीजों का इस्तेमाल ब्रेड और डेसर्ट की गार्निशिंग, स्वीट्स, नूडल्स और भी कई डिश में किया जाता है।
  •  कोरियन पोटैटो जियोन, स्पिनिच नामुल, कोरियन बीन्स स्प्राउट्स, क्यूकम्बर सलाद में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है।
  • तिल के तेल का उपयोग भी फायदेमंद है या फिर आप तिल के बीजों को आटे में मिलाकर इसकी रोटी भी बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सेहत और सुंदरता का खजाना हैं ये 6 बीज, डाइट में करें शामिल

तिल के बीज के फायदे (Sesame Seeds Benefits for Female)

sesame seeds for health

  • तिल के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन- बी पाया जाता है। साथ ही, ये हेल्दी फैट्स का भी अच्छा सोर्स हैं।
  • हड्डियों को मजबूत करने के लिए इनमें कैल्शियम और जिंक अधिक मात्रा में होता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद महिलाओं को तिल के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं और बालों व स्किन के लिए अच्छे होते हैं।
  • इसमें मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में होता है जो हार्मोनल बैलेंस और बीपी को कंट्रोल करने के लिए जरूरी माना जाता है।
  • ये शरीर को गर्मी और एनर्जी देते हैं।
  • तिल के बीज ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में भी मदद करते हैं। 
  • इन बीजों का उपयोग अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने में भी किया जाता है। अनियमित पीरियड्स को दूर करने के लिए तिल का सेवन गुड़ के साथ करें।
  • इन बीजों में मेथीओनाइन होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए भी ये अच्छा माना जाता है।
  • शरीर में आयरन की कमी होने पर भी आपको इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Super Food : महिलाएं डाइट में कद्दू के बीज शामिल करें और वेट लॉस और इम्‍यूनिटी बूस्‍ट जैसे ये 5 फायदे पाएं 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।