दुल्हन बनना किसी भी लड़की की जिंदगी का खूबसूरत ख्वाब होता है। शादी के दिन खूबसूरत और परफेक्ट दिखने के लिए लड़कियां हर कोशिश करती हैं। मेकअप को, ज्वेलरी हो, फिटनेस हो या फिर बाकी कोई भी चीज, इस खास दिन पर अपने लुक को आकर्षक बनाने में लड़कियां कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं, तो फिट रहने और ग्लोइंग स्किन के लिए अपनी डाइट में अभी से बदलाव करें। सही डाइट से न केवल आपका चेहरा दमकेगा, बल्कि वजन भी कम होगा।
दुल्हन बनने से पहले लड़कियों को डाइट में किन खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इस बारे में हमने डाइटिशियन राधिका गोयल से बात की। आइए उनसे जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन से लेकर वेट लॉस तक के लिए, दुल्हन बनने जा रही लड़कियों को किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
फ्लैक्स सीड्स को भूनकर आएं
रोस्टेड फ्लैक्स सीड्स भी महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है। खासकर, अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं, तो वेट लॉस, हेल्दी डाइजेशन, हार्ट हेल्थ, चेहरे और बालों में चमक के लिए अलसी के बीज जरूर खाएं। ये ओमेगा-3, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन समेत कई चीजों से भरपूर होते हैं। 1 टीस्पून भुने हुए अलसी के बीज रोज डाइट में शामिल करें।
डिटॉक्स वॉटर पिएं
जो भी लड़कियां दुल्हन बनने जा रही हैं, उन्हें डाइट में डिटॉक्स वॉटर को जरूर शामिल करना चाहिए। नींबू, खीरा, पुदीने की पत्तियों जैसे कई चीजों से आप अलग-अलग तरह का डिटॉक्स वॉटर बना सकती है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है, टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं। जिसकी वजह से वेट लॉस में मदद मिलती है और स्किन भी ग्लो करती है।
चुकंदर का जूस पिएं
जितना जरूरी किसी भी दुल्हन के लिए खूबसूरत और फिट दिखना है, उतना ही जरूरी शरीर का अंदर से ताकतवर होना भी है। शादी में होने वाले फंक्शन्स अंदर से थका देते हैं। शरीर में कई न्यूट्रिशन्स की कमी होने पर कमजोरी और थकान होने लगती है। खासकर, आयरन की कमी महिलाओं में काफी आम है। ऐसे में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर का जूस बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- शादी के दिन चेहरे पर लाना है जादुई निखार? इस घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल
छाछ को जरूर डाइट का हिस्सा
हेल्दी रहने के लिए छाछ भी जरूरी है। यह फैट में कम होता है और इसमें गट-फ्रेंडली प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। शरीर में ताकत बनाए रखने, विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने और डाइजेशन को सुधारने के लिए यह बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्स
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों