herzindagi
image

मछली ही नहीं इन चीजों में भी भरपूर मात्रा में होता है Omega-3, दिल की सेहत के लिए ऐसे बनाएं डाइट का हिस्सा

हार्ट हेल्थ के लिए Omega-3 बहुत फायदेमंद है। ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि यह सिर्फ मछली से मिलता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। चलिए, दिल की सेहत के लिए Omega-3 के फायदे और इसके प्लांट बेस्ट सोर्स के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।    
Editorial
Updated:- 2025-04-21, 23:32 IST

सेहतमंद रहने की असली कुंजी हमारी डाइट और लाइफस्टाइल है। विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स समेत कई ऐसी चीजें हैं, जिनसे भरपूर डाइट सेहत के लिए बहुत जरूरी है। ओमेग-3 फैटी एसिड्स भी खाने को हेल्दी बनाने और सेहतमंद रहने में मदद करते हैं। यह हार्ट और ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। अक्सर लोगों को लगता है कि यह सिर्फ मछली में ही मिलता है और शाकाहारी चीजों से इसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। प्लांट बेस्ट किन चीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है और किस तरह यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, रसायनम के संस्थापक आयुष अग्रवाल दे रहे हैं।

ओमेगा-3 हार्ट हेल्थ के लिए क्यों फायदेमंद है?

omega 3 fatty acid plant based sources and benefits for heart health

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, जरूरी फैटी एसिड्स का एक ग्रुप है, जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता है। इसका मतलब है कि आपको इसके लिए डाइट या सप्लीमेंट्स पर ही निर्भर रहना होगा। यह सेल्स, ब्रेन फंक्शन और हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद करता है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह बीपी को कम करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज में जमे हुए प्लाक को कम करता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा?

मछली नहीं इन चीजों में भी होता है ओमेगा-3

omega 3 for skin health
एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर लोगों को लगता है कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स ओमेगा-3 का अच्छा सोर्स है। मछली में EPA और DHA होते हैं। कई लोगों को फिश ऑयल या मछली से एलर्जी होते हैं और यह शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा कर सकती हैं। वहीं, कई लोग नॉनवेज नहीं लेते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि किन प्लांट बेस्ड चीजों में ओमेगा-3 पाया जाता है। प्लांट बेस्ड चीजों जैसे फ्लैक्स सीड्स, अखरोट और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है। इनमें ALA यानी एल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा शैवाल तेल में भी ओमेगा 3 पाया जाता है। यह पूरी तरह से वीगन होता है। इसमें टॉक्सिन्स नहीं होते हैं। वहीं फ्लैक्स सीड्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हार्मोन्स सपोर्ट के लिए अच्छे होते हैं। अगर आपको मूड स्विंग्स होते हैं, जोड़ों में दर्द होता है, स्किन ड्राई होती है या नाखून कमजोर हैं और अक्सर कमजोरी फील होती है, तो आपको ओमेगा-3 की कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बन सकती हैं दिल की बीमारियों का कारण, डॉक्टर से जानें

 

 हार्ट हेल्थ के लिए डाइट में इन तरीकों से ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को शामिल करें। साथ ही, एक्सरसाइज भी जरूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।