herzindagi
munakka water benefits by expert

मुनक्‍के का पानी है अमृत, रोजाना पीने से 1 महीने में दिखते हैं ये 5 बदलाव

मुनक्‍का का पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीने से आपको अपने शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 14:00 IST

मुनक्का, जिसे अंग्रेजी में ब्लैक ग्रेप किशमिश भी कहा जाता है, अपने कई फायदों के कारण बहुत ही मूल्यवान फल है। मुनक्का के पत्ते, बीज, छिलके और पूरे फल में सहायक गुण होते हैं। मुनक्का शरीर में वात और पित्त दोष को संतुलित करने में कारगर है।

मुनक्का पोषक तत्वों और कैलोरी से भरपूर होते हैं। मुनक्का (किशमिश) शुरू में हरे रंग के होते हैं और सूखने पर गहरे रंग के हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सूखे, गहरे रंग के फल में छोटे बीज होते हैं। मुनक्‍का सेहत के लिए वरदान की तरह होता है। लेकिन आज हम आपको मुनक्‍के के पानी के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

रोजाना इस पानी को पीने से आपको कुछ ही दिनों में अपने शरीर में 5 तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। लेकिन सबसे पहले हम इसके पोषक मूल्‍यों और गुणों के बारे में जान लेते हैं। इसकी जानकारी डाइटीशियन मनप्रीत जी के इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

मुनक्का का पोषक मूल्य

मुनक्का शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज), विटामिन्‍स (एस्कॉर्बिक एसिड, राइबोफ्लेविन, थियामिन, पाइरिडोक्सिन), आहार फाइबर और मिनरल्‍स (जिंक, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम) से भरपूर होता है। मुनक्का में विभिन्न प्रकार के फाइटोकेमिकल्स (पौधों से व्युत्पन्न यौगिक) जैसे फ्लेवोनोइड्स, रेस्वेराट्रोल, एपिकेचिन, फाइटोएस्ट्रोजेन और हाइड्रोसिनेमिक एसिड भी होते हैं।

मुनक्‍का के पानी के गुण

  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
  • यह रेचक गुण प्रदर्शित करता है
  • इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं।
  • इसमें भूख को नियंत्रित करने वाला गुण होता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

मुनक्‍का के पानी के फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

munakka water for digestion

  • यह एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है और कब्ज से राहत देता है।
  • यह मल को ढीला करता है और मल त्याग को नियंत्रित करता है।
  • डाइजेशन में सुधार करता है।
  • इसमें कूलिंग गुण होते हैं। इसलिए एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने के कारण आंतों के कार्य में सुधार करता है।

एनीमिया में लाभकारी

आयरन की मात्रा के कारण मुनक्के का पानी एनीमिया में मदद करताहै। मुनक्का में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भी होता है जो रेड ब्‍लड सेल्‍स के उत्पादन के लिए जरूरी है। यह जानकारी अपर्याप्त है। इसलिए मनुष्यों में ब्‍लड संबंधी समस्याओं के प्रबंधन में मुनक्का के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। बेहतर सलाह के लिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

त्वचा और बालों के लिए मुनक्‍के का पानी

skin care for munakka water

मुनक्के में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शाइनी और हेल्‍दी त्वचा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन में सहायक होते हैं और मुंहासे को भी रोक सकते हैं।

रोजाना मुनक्के का पानी पीने से हमें विटामिन-सी मिलता है जिससे बाल शाइनी और घने हो सकते हैं। मुनक्का में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी हो सकते हैं जो रूसी और जलन के खिलाफ प्रभावी हो सकते हैं।

दांतों और हड्डियों के लिए मुनक्‍के का पानी

मुनक्के के पानी में कैल्शियम होता है जो दांतों के इनेमल को मजबूत और फिर से मिनरल्‍स बनाने में मदद करता है। साथ ही कैल्शियम हड्डियों का मुख्य घटक है जो मुनक्के में मौजूद होता है। बोरॉन भी एक पोषक तत्व है जो हड्डियों के उचित निर्माण और कैल्शियम के बेहतर अवशोषण के लिए आवश्यक है।

मुनक्का में पोटेशियम भी होता है जो हड्डियों के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है, इस प्रकार मुनक्का में मौजूद पोटेशियम, बोरान और कैल्शियम महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस में सहायक हो सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए मुनक्‍के का पानी

munakka water benefits for weight gain

यदि आप बहुत पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो मुनक्का आपकी स्वाभाविक पसंद होना चाहिए। बाजार में कई मास गेनर और वेट गेनर्स उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका चाहते हैं, तो मुनक्के के पानी का इस्तेमाल करें। मुनक्का को रोजाना दूध के साथ खाने से आपकी डाइजेशन शक्ति तो बढ़ती ही है साथ ही आपका वजन भी बढ़ता है।

मुनक्‍के का पानी बनाने की विधि

  • घर पर मुनक्के का पानी बनाना बहुत ही आसान होता है।
  • रात को एक गिलास पानी में 4-5 मुनक्का भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह इस पानी को खाली पेट पी लें।
  • आप चाहें तो पानी पीने के थोड़ी देर बाद मुनक्का भी खा सकती हैं।

मुनक्के की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 5 से अधिक मुनक्के का सेवन करने से बचें। प्रेग्‍नेंट महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

आप भी मुनक्‍के का पानी पीकर शरीर में ये बदलाव महसूस कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही आर्टिकल के अंत में आ रहे कमेंट सेक्‍शन में कमेंट करके जरूर बताएं। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।