इन देसी स्नैक्स में होती है 100 से भी कम कैलोरी, अब बिना टेंशन बनें स्लिम

अगर आप हेल्दी और टेस्टी तरीके से अपना वजन कम करना चाहती हैं तो ऐसे में इन देसी स्नैक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इनमें 100 से भी कम कैलोरी होती है।
Weight Loss Snacks

जब भी बात वेट लॉस की होती है तो अक्सर लोग यही मानते हैं कि उन्हें अपने टेस्ट के साथ समझौता करना पड़ेगा और टेस्टी-टेस्टी स्नैक्स से दूरी बनानी पड़ेगी। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो बेहद ही स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, जिनका कैलोरी काउंट भी काफी कम हो। इस तरह के लो-कैलोरी स्नैक्स से आपको ज़ायका और वैरायटी दोनों मिलते हैं। ऐसे कई देसी स्नैक्स है, जिनमें 100 से भी कम कैलोरी होती हैं।

अगर आप अपनी लाइफ को हेल्दी तरीके से जीना चाहते हैं तो भी आप इन लो कैलोरी स्नैक्स को खा सकती हैं। ये स्नैक्स आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कर सकते हैं। साथ ही साथ, इससे एनर्जी बनी रहती है और आप मील्स में ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं। इन स्नैक्स में फाइबर, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं और बेहद ही बजट फ्रेंडली होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्नैक्स के बारे में बता रह हैं, जिनकी कैलोरी 100 से भी कम होती है-

मूंग दाल चीला (Moong Dal Cheela)

moong dal cheela

जब बात लो कैलोरी स्नैक्स की हो तो ऐसे में मूंग दाल चीला बनाना अच्छा विचार है। एक बिना तेल वाले मीडियम साइज मूंग दाल चीला में लगभग 85 कैलोरी होती है। वही इसमें लगभग 5 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम कार्ब्स होते हैं। मूंग दाल चीला पचाने में भी आसान होता है और इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप चाहें तो इसमें पालक व गाजर जैसी सब्ज़ियां मिलाकर उसे फाइबर रिच बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: आपको फिट रखेंगे ये low calorie फूड्स

मिक्स स्प्राउट्स चाट (Mixed Sprouts Chaat)

sprouts chat

आधा कप मिक्स स्प्राउट्स चाट में लगभग 95 कैलोरी होती है। जबकि इसमें लगभग 4 ग्राम फाइगर और 7-8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप इसे सुबह-सुबह, लंच से पहले या शाम को हल्की भूख के दौरान खाया जाता है। यह आयरन, फोलेट और विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही साथ, यह एनीमिया और इम्युनिटी के लिए भी बढ़िया है। आप इसे बनाते समय कटे हुए प्याज़, टमाटर, नींबू रस और चाट मसाला मिलाएं।

रोस्टेड मखाना (Roasted Makhana)

healthy food

एक कप रोस्टेड मखाने में लगभग 80 कैलोरी होती है। जबकि इसमें 3 ग्राम प्रोटीन व 13 ग्राम कार्ब्स पाया जाता है। आप इसे शाम को या रात को सोने से पहले ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यह मैग्नीशियम से भी भरपूर है, इसलिए इसे थायरॉइड, हार्ट और पीसीओडी की समस्या होने पर लेना अच्छा माना जाता है। आप इसे घी में हल्का भूनें और हल्दी, जीरा, काली मिर्च डालें।

ये भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए महिलाओं को जरूर लेने चाहिए ये 5 लो कैलोरी फूड्स

टमाटर और खीरे की चाट (Tomato-Cucumber Chaat)

tomato cucumber salad

अगर आप एक लो कैलोरी लेकिन फिलिंग स्नैक की तलाश में हैं तो ऐसे में आप टमाटर और खीरे की चाट बनाकर खाएं। इसमें लगभग 50 कैलोरी होती है। साथ ही साथ, इसमें विटामिन ए, सी व के भी पाया जाता है। आप इसे दिन में कभी भी खा सकती हैं। यह चाट बॉडी को डिटॉक्स करती है और हाइड्रेट रखती है। चूंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है, इसलिए इसे स्किन और वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP