बच्चे अक्सर खाने-पीने को लेकर परेशान करते हैं, जिसके चलते उनके शरीर में पूरा पोषण नहीं पहुंच पाता है। बच्चों तक जरूरी पोषण पहुंचाने का काम खासतौर पर उनकी मां के जिम्मे होता है। हालांकि, इसके लिए मां को कई तरह की कोशिशे करनी पड़ती हैं। बच्चे खाने के रंग और फ्लेवर देखकर उसे खाना चाहिए या नहीं, इस बात को तय करते हैं। जिसके चलते कई बार बच्चों तक पूरा पोषण नहीं पहुंच पाता है और वे कमजोर हो जाते हैं। फ्लेवर और प्रेजेंटेशन के साथ, खाने में न्यूट्रिशन कैसे जोड़ना है, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनि्सट हैं।
बच्चों की डाइट को कैलोरी से भरपूर बनाने के टिप्स (Tips to Increase Calories in Kids Food)
- छोटे बच्चों को अक्सर दलिया और खिचड़ी दिया जाता है। यह उनके लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ आप इसमें कुछ स्प्राउट्स को शामिल करें। इससे मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन बच्चे के शरीर में पहुंचता है।
- बच्चों के लिए खाना बनाते वक्त आटे में कुछ मात्रा में सत्तू पाउडर मिलाएं। सत्तू पाउडर से लड्डू और रोटी बनाएं। यह भुने हुए चने का पाउडर होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी भरपूर होती है।
- बच्चों को पोहा, पुलाव और सब्जियां देते वक्त उसमें घिसा हुआ नारियल मिलाएं। इससे खाने में अच्छा स्वाद आता है। साथ ही, हेल्दी फैट्स भी बच्चों के शरीर तक पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- अगर चाहती हैं कि आपका बच्चा खाए हेल्दी फूड, तो उन्हें इन 5 तरीकों से करें इंस्पायर
- अगर आप बच्चों को दूध, दही या शेक्स दे रही हैं, तो इसे और ज्यादा पोषक बनाने के लिए इसमें नट्स और सीड्स का पाउडर मिलाएं। इससे बच्चों का वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।
- इसके साथ ही बच्चों के लिए बनाई जाने वाली रोटियों में आप भुने हुए फ्लेक्स सीड्स का पाउडर मिला सकती हैं। इसे दही या छाछ में भी मिलाएं। इससे फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं।
- इसके अलावा देसी घी, घर के बने हुए मक्खन या वर्जिन कोकोनेट ऑयल का खाना बनाते वक्त इस्तेमाल करें। ये हेल्दी फैट्स शरीर तक जरूरी कैलोरीज पहुंचाते हैं और शरीर को ग्रोथ मिलती है।
- पास्ता या आमलेट्स में अनप्रोसेस्ड चीज को डालें। इससे बच्चों को प्रोटीन और कैल्शियम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 1 साल के बच्चे का कैसा होना चाहिए डाइट चार्ट, डायटीशियन से जानें पोषण से भरपूर फूड लिस्ट
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों