वजन घटाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए, अगर यह सवाल किसी से पूछो तो वह एक लंबी लिस्ट आपको पकड़ा देगा। अब पूछा जाए कि वजन घटाने के लिए क्या क्या खाना चाहिए तो लोग गिनी-चुनी बोरिंग चीजें ही बताते हैं। मगर ऐसा नहीं है कि वजन घटाने के लिए आपको सिर्फ बोरिंग ही खाना चाहिए। ऐसी कई न्यूट्रिशियस चीजें भी हैं जो आपका वजन घटाने में काफी मदद करती है। ऐसी ही एक सामग्री काबुली चने हैं। क्या आपको पता है कि काबुली चने आपके वेट लॉस जर्नी में कितना मदद कर सकते हैं।
वेट लॉस कोच डॉ. स्नेहल अळसुले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वेट लॉस टिप्स और कई रेसिपीज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने इसी तरह काबुली चने को स्नैक के रूप में शामिल करने की सलाह दी है। वह अपने पोस्ट में लिखती हैं, 'यह एक परफेक्ट स्नैक है, जिसे आप कुछ मसालों के साथ रोस्ट करके खा सकती हैं। सर्दियों में जब शाम के समय आपको भूख लगने लगे तो इस वेट लॉस रेसिपी को आप बनाकर खा सकती हैं।'
क्या काबुली चने खाने से सच में वजन घटता है और इसे कैसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए, वो जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
इसकी सिर्फ एक 28 ग्राम सर्विंग में 102 कैलोरी होती है। क्या आप जानते हैं कि एक कप काबुली चने आपके दैनिक फाइबर की आवश्यक मात्रा का 40% तक, 70% फोलेट और 22% आयरन प्रदान करते हैं? इसके अलावा, इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका मतलब है कि आपका शरीर इस फली को धीरे-धीरे पचाता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है और ब्लड शुगर के स्तर के स्पाइक्स को रोकता है।
छोले/काबुली चने में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी और उच्च सामग्री होती है, जिससे वजन घटाने में आपको मदद मिलती है। वजन कम करने वाले एक अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों ने नियमित रूप से छोले का सेवन किया, उनके कम बॉडी मास इंडेक्स में फिट होने की संभावना 53% अधिक थी। एक अन्य शोध अध्ययन में पाया गया कि नियमित रूप से छोले का सेवन करने से वेट लॉस में 25% की वृद्धि हुई।
इसे भी पढ़ें: भीगे हुए चने का पानी पीने से होंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे कर सकते हैं इसका सेवन
काबुली चने को आहार में शामिल करना आपके लिए मददगार हो सकता है। जैसा कि हमने बताया कि छोले प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो वजन घटाने के लिए एक आवश्यक हो सकता है। आपको शायद न पता हो लेकिन मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, छोले में फाइबर कंटेंट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने और पाचन में सुधार करने में मदद कर सकती है। इसका सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि, यह जितना आपके लिए फायदेमंद है, उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। इन्हें रोजाना खाना इतना स्वस्थ नहीं हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अत्यधिक फाइबर या प्रोटीन से गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी अपच की समस्या हो सकती है।
वैसे तो यह एक ऐसा स्नैक बन सकता है जिसे आप पूरे दिन में कभी भी खा सकती हैं, लेकिन शाम के वक्त चूंकि अक्सर भूख लगती है तो आप 1 कप छोले अपने आहार में शामिल कर लें। कई बार रात में खाना खाने के बाद भी जबरदस्त लगती है। उस समय आधी कटोरी छोले आपकी भूख को शांत करने के लिए काफी हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन को कम करेंगी ये चटाकेदार चाट की रेसिपीज, आप भी करें ट्राई
View this post on Instagram
छोले को आप अपने आहार में कई तरह से शामिल कर सकती हैं। आप इसका हम्मस बनाकर इसे डिप की तरह खा सकती हैं या इसे उबालकर भी खाया जा सकता है। डॉ. स्नेहल ने जो तरीका साझा किया है वो इसे रोस्ट करके खाने का है। इसे स्नैक के रूप में कैसे खाना है, चलिए रेसिपी जान लें।
अब तक अगर आपको भी यह डर था कि छोले खाने से आपका वजन बढ़ेगा तो हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर वो डर खत्म हुआ होगा। अब आप भी आहार में इसे सामिल कर स्वाद भी लें और वजन भी घटाएं।
आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस लेख को लाइक और शेयर करें। अगर वेट लॉस से जुड़े ऐसे कोई सवाल आपके मन में हैं तो उसे हमारे साथ साझा करें। डाइट और वेट लॉस संबंधी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।