रोज सुबह पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, विटामिन्स की कमी होगी पूरी

शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। हेल्दी चीजों से बनने वाली इस ड्रिंक को पीने से शरीर में मौजूद सभी न्यूट्रिशन्स की कमी दूर हो जाएगी।

 

healthy drink for iron and vitamin deficiency

How do You Overcome Nutritional Deficiency: हेल्दी रहने के लिए शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की सही मात्रा का बने रहना बहुत जरूरी है। हमारी बॉडी के सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स जरूरी हैं। आजकल खान-पान की गलत आदतों और अनियमित जीवनशैली के चलते, शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी हो जाती है। खासकर महिलाओं में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन के, आयरन, फोलेट, पोटेशियम, आयेडीन और मैग्नीशियम की कमी सबसे आम है। इसकी वजह से ओवरऑल हेल्थ पर भी असर होता है और प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी दिक्कतें आ सकती हैं। यहां हम आपको 1 हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी को पूरा कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी ड्रिंक (What can I drink to get my Iron up fast)

amla juice for immunity and digestion

  • अनार में जिंक, विटामिन बी6, विटामिन सी और मैग्नीशियम पाया जाता है। जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी है और जिन्हें अक्सर कमजोरी महसूस होती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • चुकंदर में फोलेट भरपूर मात्रा मे होता है। यह भी शरीर में आयरन की कमी को दूर करती है।
  • धनिये में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। यह डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है।
  • आंवले में जूस में विटामिन सी होता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और कई तरह के इंफेक्शन्स से बचाता है। इंसुलिन लेवल को रेगुलेट करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए यह फायदेमंद है।
  • कद्दू और सूरजमुखी के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये हार्मोन्स को बैलेंस करने से लकर शरीर को ताकत देने तक, कई चीजों में फायदेमंद हैं।

कैसे बनाएं विटामिन रिच ड्रिंक? ( What drink has Iron and Vitamin C)

beetroot juice for low hemoglobin

सामग्री

  • अनार- 1 (दाने निकालकर)
  • चुकंदर- 1 (कटा हुआ)
  • धनिया के पत्ते- मुट्ठी भर
  • आंवला जूस- 1 टेबलस्पून
  • पानी- लगभग आधा कप
  • कद्दू के बीज- 1 टीस्पून
  • सूरजमुखी के बीज- 1 टीस्पून

विधि

  • कद्दू और सूरज मुखी के बीज छोड़कर बाकी सभी चीजों को ग्राइंड कर लें।
  • इन्हें छान लें।
  • ऊपर से बीजों से गार्निश करें।
  • हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
  • इसे दिन में 1 बार पिएं।

यह भी पढ़ें- आयरन लेवल को बढ़ाने के लिए रोज खाएं यह 1 चीज

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP