herzindagi
Which food is good for dengue patient

डेंगू की चपेट में आ जाएं तो सबसे पहले करें ये उपाय, नहीं बढ़ेगी परेशानी

डेंगू से पीड़ित होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-09-12, 13:16 IST

How Can I Treat Dengue At Home: डेंगू जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में हड्डी तोड़ बुखार के नाम से जानते हैं। ये एक वायरल बुखार है,जो मच्छर के काटने से फैलता है। हर साल इसके कई लाख मामले सामने आते हैं। जो व्यक्ति इसकी गिरफ्त में आ जाए उन्हें तेज बुखार, शरीर में दर्द,उल्टी, हड्डियों में दर्द,थकान,जैसे लक्षण दिखाई देते लगते हैं। साथ ही प्लेटलेट्स काउंट भी काफी ज्यादा गिर जाता है। वैसे तो इसके लिए आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो इस बीमारी से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं,स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता है। इस बारे में डॉ.दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है।

डेंगू का सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है? (What helps dengue heal faster)

DENGUE AND ITS TREATMENT

खूब तरल पदार्थ का सेवन करें

डेंगू बुखार के दौरान जितना हो सके पानी पिएं। शरीर हाइड्रेटेड रहने से मांसपेशियों में ऐंठन, सिर में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलेंगे। इससे डेंगू के लक्षण कम हो सकते हैं। आप नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाते हैं।

अनार का जूस

डेंगू बुखार में अक्सर प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है इसके लिए आप अनार (40 + महिलाओं को अनार खाने से मिलते हैं ये फायदे) के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर किया जा सकता है।ये रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पपीते के पत्तों का रस

पपीते के पत्तों से भी डेंगू के लक्षणों को कम किया जा सकता है। पपीते के पत्ते में पाया जाने वाला एसिटो जेनिन नामक यौगिक डेंगू जैसी बीमारी को रोकने में मदद करता है। ये रेड ब्लड सेल्स में वृद्धि करता है। पपीते के पत्ती का अर्क डेंगू से पीड़ित रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ता है

विटामिन सी

एक्सपर्ट कहते हैं कि जितना हो सके विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। आप आंवला (एक्सपर्ट से जानिए आंवला इस्तेमाल करने का सही तरीका), कीवी और संतरा जैसे खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है और संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकता है।

आराम और संतुलित आहार

डेंगू से ठीक होने के लिए आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत होती है। ऐसे में जितना हो सके आप आराम करें ये इम्यूनिटी को ठीक करने के लिए काफी जरूरी है। हेल्दी और बैलेंस डाइट का सेवन करें। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाने का सेवन करें।

DENGUE

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा पिएं

डेंगू बुखार में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए गिलोय का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। संक्रमण कम होता है और डेंगू के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप तुलसी, अदरक  और काली मिर्च जैसी चीज़ों का काढ़ा सेवन करके इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Expert Tips: बुखार के बाद मुंह में आई कड़वाहट को कम कर सकते हैं ये उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।