रागी को इस तरह से करें डाइट में शामिल, मिलेंगे भरपूर फायदे

रागी सभी अनाजों में से सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं जब आप इसको अंकुरित करके खाते हैं तो इसका फायदा डबल हो जाता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-05, 14:09 IST
sprouted ragi benefits

रागी को सुपर फूड माना जाता है क्योंकि इसमें बाकी अनाजों की तुलना में कई गुणा ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि रागी को अंकुरित करने से इसकी गुणवत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं स्प्राउट्स रागी का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। डायटीशियन प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

अंकुरित रागी के फायदे

germinated ragi

  • अंकुरित रागी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंकुरण की प्रक्रिया से कैल्शियम का स्तर लगभग 20 गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर अधिकतर कैल्शियम को आसानी से अवशोषित कर सकता है, क्योंकि जब यह अंकुरित होते हैं तो इनमें से एंटी पोषक तत्व कम हो जाते हैं। यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
  • रागी में फाइटेट्स जैसे एंटी न्यूट्रिएंट्स तत्व होते हैं, जो कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल देते हैं। वहीं जब इसको अंकुरित किया जाता है तो फाइटेट्स को कम करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर रागी में मौजूद आयरन, विटामिन सी सहित और भी तरह के जरूरी पोषक तत्व को आसानी से अवशोषित करता है।
  • अंकुरित रागी में एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी बढ़ जाती है, जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
  • रागी को जब अंकुरित करते हैं तो इसमें जटिल कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का ब्रेकडाउन हो जाता है, जिससे बॉडी इसे आसानी से पचा पाता है और पोषक तत्वों को ठीक प्रकार से अवशोषित कर पाता है।

यह भी पढ़ें-इन वजहों से वर्कआउट के बाद हो सकता है मसल पेन

ragi benefits

  • रागी में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा मौजूद नहीं होती है, यह डाइटरी फाइबर और विटामिन b3 और नियासिन से भरपूर होता है। इस वजह से यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और हार्ट हेल्थ को प्रमोट करते हैं। इससे हृदय की मांसपेशियां स्वस्थ रहती है।
  • इसके अलावा इसका सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दरअसल इसमें फाइबर मौजूद होता है जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है।
  • रागी में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को स्पाइक होने से रोकता है

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP