अनार की तरह उसके पत्तों का भी इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यही नहीं इसमें पाये जाने वाले औषधीय गुण कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। अनार एक ऐसा फल है जो शरीर और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। डाइट में शामिल करने के अलावा अनार के छिलकों का इस्तेमाल बालों और त्वचा के लिए भी किया जाता है। अनार के अलावा उसके पत्ते, छाल, बीज, जड़ यहां तक की इसके फूलों में भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
आपको बता दें कि अनार के पत्तों की चाय बनाकर पीने से वज़न कम किया जा सकता है। वज़न कम करने के अलावा यह चाय आपके पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने के लिए कारगर है। आइए जानते हैं अनार के पत्तों के फ़ायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीक़ा क्या है?
सर्दी-जुकाम का देसी इलाज
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर होती है, उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या अक्सर होती रहती है। वहीं अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप अनार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए आप अनार के चार से पांच पत्तों को धोकर उन्हें उबाल लें। आप चाहें तो इसमें लौंग और काली मिर्च को भी शामिल कर सकती हैं। या फिर सिर्फ़ अनार के पत्तों का बना काढ़ा भी पी सकती हैं। दिन में दो बार इस काढ़े को पीने से आपको काफ़ी राहत मिलेगी।
एक्जिमा की समस्या को करेगा दूर
जब शरीर में एक्ज़िमा हो जाए तो काफ़ी वक़्त लग जाता है इसे ठीक होने में। अंग्रेज़ी दवाईयों को खाने के बाद यह कुछ समय के लिए भले ही ठीक हो जाए, लेकिन वापस से यह फिर होने लगता है। हालांकि अंग्रेज़ी दवाओं के बजाय आप कुछ नेचुरल तरीक़ा आज़मा सकती हैं। इसके लिए आप अनार के पत्तों को पीस कर उसका पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं। वहीं अगर एक्ज़िमा को हुए काफ़ी समय हो गया है तो बिना किसी लापरवाही के डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।
कानों के दर्द से पाएंगी छुटकारा
कभी-कभी कान में खुजली करने से कानों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि पुराने समय में लोग कानों में खुजली ना हो, इसके लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब बाज़ार में मिलने वाले सरसों के तेल में मिलावट शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों ने परहेज़ करना शुरू कर दिया। हालांकि घर का बना नैचुरल सरसों का तेल इस्तेमाल करती हैं तो इसकी कुछ बूंदों में अनार के पत्तों का रस मिलाएं। अब इसकी कुछ बूंद अपने कानों में डाल लें। हालांकि अगर आपके कान में दर्द की समस्या काफ़ी पुरानी है, या फिर अन्य समस्या है तो इसे इस्तेमाल करने के बजाय एक बार डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए रामबाण है करेला, मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसके फायदे
पेट से जुड़ी समस्या से पाएंगी निजात
इन दिनों बेवक़्त खाना या फिर हेल्दी लाइफ़स्टाइल ना फ़ॉलो किए जाने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं लोगों में काफ़ी देखने को मिल रही हैं। उम्र से पहले उन्हें कब्ज, पेट में दर्द जैसी समस्याएं अक्सर होने लग रही हैं। वहीं अनार के पत्तों में कई चमत्कारी गुण हैं जो डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर माने जाते हैं। आप चाहें तो काढ़ा या फिर चाय के रूप में इसे पी सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सलाद, स्मूदी या फिर जूस आदि के रूप में इसका सेवन कर सकती हैं।
मोटापा कप करने के लिए पत्तों का सेवन
मोटापा बढ़ने की कई वजह हो सकती हैं, अक्सर भूख लगने पर हम कुछ भी खा लेते हैं। हालांकि बार-बार भूख लगने की वजह से आप ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिससे वज़न बढ़ने लगता है। ऐसे में अनार के पत्तों में भूख को नियंत्रण करने की क्षमता है। जिससे बढ़ते वज़न को कंट्रोल किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में अनार के पत्तों को अलग-अलग तरीक़े से शामिल कर सकती हैं। आप इसका जूस सुबह-सुबह पिएंगीं तो आपको काफ़ी फ़ायदा होगा।
मुंहासों के लिए इस्तेमाल करें अनार के पत्ते
गर्मियों में मुंहासों की समस्या काफ़ी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू तरीक़े हैं, लेकिन आप कुछ ऐसा इलाज चाहती हैं जो झटपट तैयार किया जा सके तो अनार के पत्तों का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको अनार के पत्तों को धोकर अच्छी तरह ग्राइंड करना होगा। अब इसके पत्तों को पीसकर मुंहासे वाले स्थान पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें, नियमित इस पेस्ट को लगाने से त्वचा के बंद पोर्स खुल जाएंगे और आपकी स्किन पहले से खिली-खिली नज़र आएगी।
इसे भी पढ़ें:ब्राज़ील नट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
अनिद्रा की समस्या करें दूर
अनार के पेड़ का पत्ता बहुत उपयोगी हर्ब है, इसका सेवन अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए 10 पत्तों का पेस्ट बनाएं और एक ग्लास पानी में उबालें। उसे तब तक उबालें जब तक की पानी आधा न हो जाए। अब इस हेल्दी ड्रिंक को रात में सोने से पहले पिएं। इससे नींद अच्छी आती है। आप चाहें तो अनार के पत्तों को अपनी सलाद में भी शामिल कर खा सकती हैं।
Recommended Video
आप अनार के पत्तों का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों की तरह कर सकती हैं। हालांकि इससे किसी तरह की परेशानी का सामना करें तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही और भी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों