कभी आपने नोटिस किया है कि जब भी हम किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाते हैं तो हमारे घर के बड़े हमें दही और चीनी जरूर खिलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि किसी शुभ काम के लिए जाने से पहले दही और चीनी खाने से सारे काम बन जाते हैं। लेकिन कई महिलाएं यह नहीं जानती हैं कि दही और चीनी का सेवन न केवल शुभ होता है बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। दही को एक सुपरफूड माना जाता है जो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करता है। दूसरी ओर, चीनी हमारे शरीर को दिनभर काम करने के लिए ग्लूकोज प्रदान करती है। दही-चीनी खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। क्या सच में दही में चीनी मिलाकर खाना हमारी हेल्थ के लिए अच्छा होता है? इस बारे में हमने शालीमार स्थित फोर्टिेस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी से बात की, तब उन्होंने हमें इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया।
सिमरन सैनी जी का कहना है कि ''दही विशेष रूप से ग्रर्मियों में हमारे पेट पर कूलिंग प्रभाव डालती है। इसमें चीनी या शहद मिलाने से जादुई गुण बढ़ते हैं क्योंकि चीनी में कार्बोहाइड्रेट पाचन एसिड को बेअसर करते हैं और इस तरह पेट में पीएच को संतुलित करते हैं। इससे न केवल हमारे डाइजेशन में सुधार होता है, साथ ही शांत पेट से मन भी शांत और तनावमुक्त होता है। इस तरह हमें इससे 2 तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, एक शांत पेट और दूसरा बेहतर मेमोरी और एकाग्रता। यही कारण है कि परीक्षा, इंटरव्यू, महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेवल से पहले दही और चीनी खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सिर्फ दही हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों और दांतों की मजबूती, ग्लोइंग स्किन, बालों की हेल्दी ग्रोथ और हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं।''
दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट को हेल्दी रखते हैं। सुबह दही का सेवन आंतों के लिए फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर के अंदर गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह गुड बैक्टीरिया आपको पेट की समस्याओं और आंतों के कैंसर जैसे गंभीर मुद्दों से भी बचाता है।
इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट को दही-चावल खाना है बेहद पसंद, वेट लॉस के लिए आप भी खाएं
यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं में होने वाली एक आम परेशानी है। यह मुख्य रूप से ब्लैडर और मूत्रमार्ग को प्रभावित करती है। जब एक महिला UTI से पीड़ित होती है तो उसे यूरिन करते समय जलन महसूस होती है। सुबह एक कटोरी दही और चीनी का सेवन इस जलन को कम करने का एक अच्छा तरीका है। दही आपके ब्लैडर को ठंडा रखने में मदद करता है। दही में विटामिन ए, ई, सी, बी -2, बी -12, और कैरोटीनॉयड जैसे बहुत सारे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। अगर आपको कम पानी पीने की आदत है तो आप भी इस समस्या से पीड़ित हो सकती हैं इसलिए दही और चीनी एक अच्छा विकल्प है।
क्या आप जानती हैं कि आपका शरीर दूध की तुलना में दही को जल्दी डाइजेस्ट कर लेता है? दही में प्रोटीन होता है जो पचाने में आसान होता है। दूध की तुलना में नाश्ते के लिए दही का सेवन बेहतर है क्योंकि यह जल्दी पचता है। जिन महिलाओं को पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं उनके लिए दही का सेवन बहुत अच्छा रहता है।
शरीर को दिन-भर ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। सुबह के समय एक बाउल में दही और चीनी खाने से आपके शरीर को ग्लूकोज मिलता है और यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने में मदद करता है।
अगर आप अक्सर कब्ज, अपच, या एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान रहती हैं तो दही-चीनी खाना आपके लिए अच्छा हो सकता है। चीनी और दही का यह कॉम्बिनेशन आपके पेट के लिए अच्छा होता है। यह पित्त दोष को कम करके जलन और एसिडिटी को कम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: दही खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, तबीयत हो जाएगी खराब
ये अद्भुत फायदे पाने के लिए आप भी रोजाना सुबह के समय दही और चीनी जरूर खाएं। ऐसी ही और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पाने के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।