दूध के साथ भूलकर भी इन चीजों का न करें सेवन, बिगड़ सकती है तबियत

दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है।

milk bottle

दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस वजह से हर उम्र के लोगों को दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, पौटेशियम, आयोडीन और विटामिन डी के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है।

वहीं, दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है। आइये जानते हैं दूध के साथ कौन सी चीजों का सेवन वर्जित माना गया है।

दूध के साथ दही न खाएं

curd

कभी भूल से भी दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ लोग दूध और दही का शरबत बनाकर पीते हैं। वहीं, कुछ लोगों को चिवड़ा में दही और दूध मिलाकर खाने की आदत होती है। अगर आप भी दूध और दहीका सेवन एक साथ करते हैं तो आगे से ऐसा बिल्कुल न करें। आपकी इस आदत की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

खट्टी चीजों के साथ न पिएं दूध

orange

दूध पीने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही सलाद में मूली खाने के बाद भी दूध न पिएं। ऐसा करने से त्वचा से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा खट्टे फल खाने के 2 से 3 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

दूध के साथ मछली का न करें सेवन

fish

मछली के सेवन के बाद दूध कभी नहीं पीना चाहिए। चूंकि मछली की तासीर गर्म होती है और दूध की तासीर ठंडी। ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। मछली के साथ दूध या दही का सेवन करने से गैस, एलर्जी और त्वचा संबंधी बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए कभी भूल से भी मछली के साथ दूध या दही का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें:नहीं पसंद है दूध तो मिलाएं ये 5 चीजें, टेस्‍ट और हेल्‍थ दोनों पाएं

नींबू, करेला के साथ न पिएं दूध

karela

जब भी आप करेला, नींबू और कटहल खाएं तो उसके साथ दूध का सेवन न करें। इन चीजों के साथ दूध न पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप इन चीजों के साथ दूध पीते हैं तो आपको इंफेक्शन होने ही संभावना बनी रहती है। इसके अलावा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस और एग्जिमा आदि रोग होने की संभावना बनी रहेगी।

इन चीजों के साथ दूध लेना हानिकारक

urad ki daal

अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो दूध के साथ कभी भी उड़द और मूंग की दाल न खाएं। वहीं, आलू, तेल, लहसुन, शकरकंद और अम्लीय पदार्थ नहीं लेने की सलाह दी जाती है। अगर आपको इन चीजों का सेवन करना भी है तो दूध पीने के कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर रखना चाहिए।

तरबूज के साथ न पिएं दूध

watermalon

गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। तरबूज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज को सबसे हेल्दी फ्रूट माना जाता है। लेकिन तरबूज के साथ दूध का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। तरबूज और दूध का एक साथ सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप भी तरबूज के साथ दूध का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को अभी छोड़ दीजिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें व इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP