जिंदगी बेशक एक खूबसूरत सफर है। लेकिन, यह भी सच है कि जिंदगी अपने साथ ढेर सारी उलझनें और चैलेंजेस लेकर आती है। जिंदगी का सफर कभी आसान नहीं होता है और उतार-चढ़ाव भरे इस सफर में अक्सर तनाव हमें घेर लेता है। जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है, न जाने कितनी बातों का तनाव हमें परेशान करने लगता है। कभी करियर, कभी जॉब, रिलेशनशिप और भी न जाने कई ऐसे कारण हैं, जो स्ट्रेस की वजह बनते हैं। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसका असर आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर हो सकता है। ऐसे में आपको इस बारे में किसी से बात जरूर करनी चाहिए। स्ट्रेस, एंग्जायटी और मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप किसी बात को लेकर तनाव में हैं और आपको नींद भी ठीक से नहीं आ रही है, तो डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद मिल सकती है। तनाव को कम करने में किचन के कुछ मसाले भी कारगर हैं।चक्रफूल की चाय, स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
तनाव को दूर कर अच्छी नींद लाने में मदद कर सकती है चक्रफूल की चाय
- चक्र फूल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मस्तिष्क को बेहतर काम करने में मदद करता है।
- इसमें मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है। यह स्ट्रेस लेवल को कम कर, अच्छी नींद लाने का काम करता है।
- चक्रफूल में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होता है। यह मूड को फ्रेश रखता है और तनाव को कम करता है।
- इससे तनाव कम होता है, मन शांत होता है और नींद अच्छी आती है।
- चक्रफूल, इम्यूनिटी को मजबूत करके, बीमारियों से बचाता है। यह चाय पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाती है और डाइजेशन को सुधारती है।
- हार्ट हेल्थ को सुधारने और मौसमी बीमारियों से बचाने में भी यह चाय फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन
चक्रफूल की चाय कैसे बनाएं?
- एक बर्तन में एक कप पानी लें।
- इसमें एक चक्रफूल डालें।
- अब इसे कुछ देर उबालें।
- इसे छान लें।
- आप इसमें नींबू भी मिला सकती हैं।
- इसे खाली पेट या रात को सोने से पहले पिएं।
नोट- किसी भी आयुर्वेदिक हर्ब या जड़ी-बूटी को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- तनाव को कम करने में मदद करेगी दादी मां की बताई यह चाय
तनाव को दूर करने में चक्रफूल की चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों