भारतीय रसोई में दही का प्रयोग कई चीजों के लिए किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जरूरी नहीं है कि आप दही को किसी चीज में मिक्स करके ही खाएं। यदि आप रोज एक कटोरी दही का सेवन करती हैं तो आपको सेहत से जुड़े कई लाभ हो सकते हैं।
इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन बताती हैं, ' भारत में दही से जुड़े कई धार्मिक महत्व हैं। जब कोई शुभ काम करने जा रहा होता है तो उसे दही खिलाया जाता है। मगर इसका कनेक्शन सेहत से भी है। दही केवल आपकी टेस्ट बड को ही पैंपर नहीं करता बल्कि आपको सेहत से जुड़े कई लाभ भी पहुंचाता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में यह आपके शरीर को ठंडा रखता है।'
इतना ही नहीं, कविता दही से जुड़े लाभ और उसे खाने का सही तरीका भी बताती हैं।
अगर आप अपनी डाइट में रोज दही को शामिल करती हैं तो आपको अपने शरीर में 5 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे-
दही खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। दही खाने से आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। दही में शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने की क्षमता होती है। दही में कुछ प्रोबायोटिक्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Easy Kitchen Hacks: 3 आसान टिप्स आजमाएं दही को खट्टा होने से बचाएं
अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आपका शरीर किसी भी तरह के वायरस या संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम होता है। यदि आप अपने आहार में रोज दही का सेवन करती हैं तो आपका शरीर अंदर से बहुत मजबूत हो जाता है और किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
वजन कम करने के लिए अगर आप तरह-तरह के डाइट प्लान ट्राई करके थक चुकी हैं और आपको किसी से भी फायदा नहीं मिला है तो रोजाना दही खाना शुरू करें। दही में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन-बी, सी, ए, के और ई आदि ऐसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जिनके सेवन से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।
दही में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है तो दही का सेवन आपको रोज करना चाहिए। दही में मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, यह भी हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: बचे हुए दही से घर में बनाएं ये 6 टेस्टी फूड आइटम
दही में कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है और इस वजह से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको हाइपरटेंशन की बीमारी है तो भी दही आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आपको दही का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।
वैज्ञानिक तौर पर यह कह पाना कि किस समय दही नहीं खाना चाहिए संभव नहीं है। मगर यदि आपको रात में दही खाने सर्दी-खांसी होती है तो आपको सुबह और दोपहर के आहार में दही को शामिल करना चाहिए।
कविता बताती हैं, ' अगर आप रोज 1 कप यानी 250 ग्राम नहीं खाती हैं तो 150 कैलोरीज, 450 ग्राम कैल्शियम और 10 ग्राम प्रोटीन आपके शरीर में पहुंचेगा। इसलिए आपको रोजाना 1 कप दही जरूर खाना चाहिए। हो सके तो आप 2 कप दही भी खा सकती हैं।'
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी सेहत से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए देखती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Shutterstock, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।