डाइजेशन ठीक करने और एसिडिटी को कम करने के लिए बेस्ट साबित होंगी ये 3 साउथ इंडियन ड्रिंक्स

अगर आपको एसिडिटी और डाइजेशन की समस्या होती है तो आप इन तीन साउथ इंडियन ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकती हैं।

 best digestive drinks

हमारे शरीर में कई तरह के एंजाइम्स और कंपाउंड्स होते हैं जो शरीर के कई फंक्शन्स को सही रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। अगर इनमें से किसी में भी कमी आ जाती है तो स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसा ही कुछ होता है डाइजेशन और एसिडिटी के मामले में। अगर आपको अक्सर पेट और सीने में जलन का अहसास होता है और पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं तो दवाओं के अलावा कुछ देसी तरीके भी हैं जिनसे ये ठीक किया जा सकता है।

आज हम आपको तीन ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपके डाइजेशन के लिए अच्छी साबित होंगी बल्कि इन ड्रिंक्स के कारण आपको एसिडिटी की समस्या में भी आराम मिलेगा। हां, अगर बहुत ज्यादा समस्या है तो आपको डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए, लेकिन अगर आपको कुछ देसी तरीकों से इसे ठीक करना है तो ये ड्रिंक्स काम की साबित हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- रात में सोने से पहले पियेंगी ये 3 तरह की चाय तो आएगी बहुत अच्छी नींद

1. नीर मोर-

छाछ पेट के लिए अच्छी होती है ये तो हमें पता ही है, लेकिन दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छाछ को थोड़ा सा अलग तरह से पीते हैं और उसे कहा जाता है नीर मोर। इस ड्रिंक का टेक्शचर छाछ जैसा ही होता है, लेकिन स्वाद में बदलाव आ जाता है। इस छाछ में कई तरह के मसाले जोड़े जाते हैं और पानी की मात्रा भी अलग होती है। ये पेट संबंधित समस्याओं में काम आता है।

neer mor digestive drink

कैसे बनाते हैं नीर मोर-

1 कप दही, 2 हरी मिर्च, 5 करी पत्ते, जीरा पाउडर, 2 कप ठंडा पानी, 1/2 इंच का अदरक का टुकड़ा, हींग एक चुटकी, काली मिर्च और काला नमक जरूरत के अनुसार।

इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दही और पानी को मिलाकर फेट लें। इसे तब तक फेटें जब तक छाछ वाली कंसिस्टेंसी नहीं आ जाती। इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च, कुटी हुई अदरक, जीरा पाउडर, काला नमक, हींग आदि सब कुछ दही के मिक्शचर में डालें। अंत में करी पत्ते डालने हैं।

फायदे-

दही प्रोबायोटिक है और ये पेट को ठंडा भी करता है। अगर आपके पेट में एसिडिटी है तो उसे भी ठीक करेगा। जीरा पाउडर और अन्य मसाले शरीर से टॉक्सिन निकालने का काम करते हैं।

2. पानाक्कम-

पानाकम नाम की ये ड्रिंक एसिडिटी के फायदेमंद है और ये पेट में ठंडक पहुंचाती है। इसे गर्मियों में काफी ज्यादा पिया जाता है और बच्चे भी इसे पसंद करते हैं। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है।

pannakam digestive drink

कैसे बनाते हैं पानाक्कम-

50 ग्राम गुड़, 1 लीटर पानी, तीन कुटी हुई इलाइची, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां

सबसे पहले पानी में गुड़ को घोल लीजिए। इसके बाद इसमें अन्य सामग्री मिलाइए। आप चाहे तो थोड़ा सा शहद भी इसमें डाल सकती हैं। इसे रूम टेम्प्रेचर में रखें और पुदीने की पत्तियों से सजाएं। आप चाहे तो थोड़ा सा क्रश्ड पुदीना भी इसमें मिला सकती हैं।

फायदे-

पेट को ठंडा करने और एसिडिटी को ठीक करने के लिए ये बहुत अच्छी ड्रिंक है।

इसे जरूर पढ़ें- नारियल ही नहीं इसका फूल भी है कमाल, हेल्‍थ को देता है ये 10 फायदे

3. जीरा वेलम-

जैसे कि नाम बता रहा है जीरा वेलम असल में जीरा से बनी एक तरह की ड्रिंक है जिसे डाइजेशन के लिए पिया जाता है। ये आयुर्वेदिक ड्रिंक नेचुरल दवा की तरह काम करती है। बॉडी हीट को कम करने से लेकर शरीर से टॉक्सिन हटाने तक ये सब कुछ करती है।

jeera water digestive drink

कैसे बनाते हैं जीरा वेलम-

250 मिली पानी, 1 चम्मच जीरा, 2.5 इंच का अदरक का टुकड़ा, नींबू का रस, शहद


सबसे पहले पानी को गर्म होने रखिए और इसमें जीरा मिलाइए। इसके बाद इसमें अदरक ग्रेट करके डालिए। इसमें नींबू का रस, शहद और काला नमक आप स्वादानुसार डाल सकती हैं। 2-3 मिनट बाद इसे गैस पर से हटा दीजिए और इसे ठंडा होने रख दीजिए। आप चाहे तो इसे छानकर तुरंत चाय की तरह पी सकती हैं या फिर इसे ठंडा कर डइयजेस्टिव ड्रिंक की तरह पी सकती हैं।

फायदे-

जीरा शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसकी वजह से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। ये ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है।


ये ड्रिंक्स आपको कई चीज़ों में फायदा देंगे और आप इन्हें आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit: Freepik/ Yummy food Recipes/ cook click and devour

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP