herzindagi
what does it mean when the egg yolk is white

Egg Yolk: अंडे की जर्दी क्यों होती है सफेद, इन कारणों से पीला नहीं सफेद होता है योक

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि किसी अंडे की जर्दी सफेद होती है और कुछ एकदम फ्रेश और पीली लगती हैं। ऐसा क्यों होता है क्या आपको पता है? कई लोग तो सफेद जर्दी को खराब समझते हैं, मगर ऐसा नहीं है।
Editorial
Updated:- 2024-02-01, 19:30 IST

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे... टीवी पर ऐसा एक विज्ञापन तो हर बच्चे ने देखा होगा। यह सबकी जुबान पर इस तरह से चढ़ गया था कि अंडे सुनते ही, ये लाइन मुंह से अपने आप निकल जाती थी।  अंडे एक पॉपुलर फूड आइटम हैं, जो हर बाजार में आपको दिखेंगे। इस हर तबके का आदमी बड़े चाव से खाता है। इसकी अलग-अलग रेसिपीज भी आपको देखने को मिलेंगी।

अंडे को पोच करने से लेकर पिज्जा बनाने तक की कई डिशेज तो मैंने खुद चख ली हैं। इसकी महक भले ही कुछ लोगों को पसंद न आए, लेकिन जो लोग अंडे खाते हैं, उन्हें पता है कि यह कितना स्वादिष्ट होता है।  इसका एग योक सबसे ज्यादा स्वादिष्ट होता है और उसी में न्यूट्रिएंट्स की खान होती है। उसमें फैट से लेकर विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। कैलोरी भी पाई जाती है। 

अब एक बात बताइए क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि अंडे की जर्दी सफेद भी होती है। कुछ अंडे एकदम पीले होते हैं, तो कुछ की जर्दी सफेद होती है। कई लोग उसे बासी या खराब समझकर खाते नहीं, लेकिन ऐसा नहीं है। अंडे की जर्दी हल्के नारंगी रंग से लेकर सफेद रंग तक की होती है। चलिए आपको बताएं कि ऐसा क्यों होता है?

इसे भी पढ़ें: आपकी किचन में ही काम आ सकते हैं अंडे के छिलके, जानिए कैसे

क्यों होती है अंडे की सफेद जर्दी?

ande ki jardi white kyu hoti hai

अंडे की सफेद जर्दी होने का कारण है कि मुर्गी क्या खा रही है। आपको तो पता ही है कि पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को रखा जाता है। वहां, उन्हें जिस तरह का भोजन दिया जाता है यह जिस तरह का खाना वह चुगती हैं, उसका असर अंडे पर पड़ता है। इसे और भी आसानी से समझने के लिए, मान लें कि पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों को कीड़े-मकोड़े, हरी घास और उनका दाना समय पर मिल रहा है। उनके लिए ये चीजें न्यूट्रिशियस होती हैं और इस डाइट में कैरोटीनॉयड होता है, लिविंग माइक्रो ऑर्गेनिज्म को उनका रंग देता है। इसके लिए मुर्गियों को पौष्टिक दाना और भोजन खिलाना जरूरी है। इसी के कारण अंडे की जर्दी नारंगी रंग की होती है।

अब कई मुर्गियों को सिर्फ वेजिटेरियन डाइट पर रखा जाता है। कॉर्न, बीन्स और अन्य सब्जियां हल्के रंग के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन वेजिटेरियन चीजों में जैंथोफिल्स नाम का पिग्मेंट होता है, जो पौधों को पीला रंग देता है और इसी से अंडे की जर्दी का रंग भी हल्का पीला होता है। अब वहीं, कई देशों में या अलग-अलग जगहों पर मुर्गियों को सोरघम जैसा अनाज दिया जाता है। यह अनाज सफेद रंग का होता है। ऐसे में अंडे की जर्दी का रंग सफेद होता है।

क्या है अंडे के छिलके का रंग अलग होने का कारण?

अगर आपको लगता है कि अंडे के छिलके का रंग भी इसी कारण से आता है, तो ऐसा नहीं है। मुर्गियों की डाइट अंडे की जर्दी का रंग लाल, पीला या सफेद करती है, लेकिन इसका छिलके से कोई लेना-देना नहीं होता। छिलके का रंग मुर्गियों की ब्रीड पर निर्भर करता है। अह कहीं बड़े और सफेद पंख वाली मुर्गियां होती हैं। किसी के लाल पंख होते हैं। सफेद पंख वाली मुर्गियां जो अंडे देती हैं, उसके छिलके सफेद होते हैं। लाल पंख वाली मुर्गियों के अंडे के छिलके भूरे होते हैं। इस तरह की ब्रीड की डाइट बहुत अच्छी और पौष्टिक होती है।

इसे भी पढ़ें: अंडे को परफेक्ट तरीके से कुक करने के लिए अपनाएं ये 6 ट्रिक्स

क्या होते हैं जंबो अंडे?

double yolk eggs

क्या आपने जंबो अंडे के बारे में सुना है? दूसरे शब्दों में कहें तो दो जर्दी वाले अंडे। कई अंडे फोड़ने के बाद उनमें से दो जर्दी निकलती है। यह रैपिड ऑव्यूलेशन के कारण होता है। छोटी मुर्गियां आमतौर पर डबल-योक देती हैं। इसके अलावा बड़ी और हैवी ब्रीड्स वाली मुर्गियां भी दो जर्दी वाले अंडे देती हैं। कुछ लोग इसे नहीं खाते, लेकिन आपको बता दें, ये भी उतने ही पौष्टिक होते हैं। बस इनके न्यूट्रिएंट्स और कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है।

क्या आपको पता है कि अंडे में दो से ज्यादा जर्दी भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, जुलाई 1971 में, हेन्सवर्थ पोल्ट्री फार्म, न्यूयॉर्क, यूएसए की डायने हेन्सवर्थ नाम की एक महिला ने बताया था कि उनके अंडे में नौ जर्दी थीं।

अब चाहे आपके अंडे की सफेद जर्दी हो या फिर पीली। एक जर्दी हो, दो हो या उससे ज्यादा हो। ऐसे में चौंकने की जगह उनसे स्वादिष्ट डिशेज बनाइए और मजा लें। 

 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। अपने इंग्रीडिएंट्स के बारे में अन्य जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।