herzindagi
jalebi gol kyu hoti hai

सीधी या चौकोर नहीं! आखिर गोल क्यों होती है जलेबी? 90% लोगों को नहीं पता इसका कारण

रविवार हो, सोमवार हो या कोई और दिन, सुबह के समय जलेबी और दही खाकर, पूरा दिन बन जाता है। जिन लोगों को मीठा पसंद है, वे जलेबी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस मिठाई की बनावट के बारे में सोचा है, कि आखिर इसका आकार सीधा, आयताकार न होकर गोल ही क्यों होता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-07, 12:46 IST

भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच जब पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है, तो पापा या भाई जाकर मिठाई की दुकान से दही और जलेबी लेकर आ जाते हैं। चाशनी में डूबी  गोल, रसीली जलेबी को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारतीय लोगों की पसंदीदा मिठाई आज भी लोगों के खास मौके त्योहारों से लेकर सुबह के नाश्ते में अपनी जगह बना रखी है। अब ऐसे में हम इसे बड़े चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इसके बनावट पर गौर किया है। अक्सर हम किसी भी चीज के आकार पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है। खासकर तब तब जब उस चीज का स्वाद में इतनी स्वादिष्ट हो। लेकिन आपको बता दें कि जलेबी के आकार न केवल एक डिजाइन बल्कि इसके पीछे एक खास वजह है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने कभी इस बारे में नहीं सोचा, तो आपको जलेबी के गोल होने के पीछे के कारण को जानकर हैरानी होगी। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों जलेबी का आकार सीधा, चौकोर या फिर आयताकार न रखकर गोल क्यों रखा गया है।

जलेबी का आकार क्यों होता है गोल?

What is the history of jalebi

आमतौर पर अगर गौर करें तो एक ही नहीं बल्कि अधिकतर मिठाई का आकार गोल होता है। लेकिन जरूरत या अपने मनपसंद आकार में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेड़े या अन्य मिठाइयों को दे सकते हैं। यहां तक कि दुकान पर ये अलग-अलग आकार में देखने को मिल जाते हैं। लेकिन अगर बात जलेबी की करें, तो यह गोल ही नजर आएगी। अब ऐसे में मन में प्रश्न आता है कि आखिर ऐसा क्यों।

बता दें कि गोल बनाने के पीछे का पहला कारण इसे बनाने  प्रोसेस से जुड़ा हुआ है। जलेबी को बनाने के लिए इसके घोल को पतला बनाया जाता है। फिर इसे एक कपड़े या कोन में भरकर गर्म तेल में गोल-गोल घुमाते हुए डाला जाता है। यह आकार इसे एक समान रूप से पकाने में मदद करता है। अगर इसे सीधा या अन्य आकार में डाला जाए तो यह बिखरने के साथ ही इसे अच्छे से पकाना मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-जलेबी का शेप नहीं बनता सही.. घोल हो जाता है पतला, तो काम आएंगे ये हैक्स

दूसरा कारण

jalebi gol kyu banayi jati hai

दूसरा कारण सरफेस से जुड़ा है। गोल आकार के कारण जलेबी का सतह क्षेत्र ज्यादा हो जाता है। तेल में पकने के बाद जब उसे चाशनी में डाला जाता है, तो इसका घुमाव आकार इसे अच्छे से सोख लेता है। इससे जलेबी अंदर तक रसीली और मीठी बनती है, जो इसका मुख्य स्वाद है।

तीसरा कारण

What is the origin of the mouth watering jalebi

गोल आकार होने के कारण जलेबी को पलटने और तलने में मदद करता है। साथ ही यह टूटती नहीं है और पकाते समय तेल में आसानी से घूम जाती है, जिससे यह एक समान रूप से सुनहरी और कुरकुरी बनती है। इसके अलावा गोल आकार में इसे कम समय में ज्यादा मात्रा में बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- कितनी तरह की होती हैं जलेबियां, आप भी जानिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।